महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कथित तौर पर एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. आरोप है कि बच्ची को बिस्किट और पैसों का लालच देकर चार लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिस्किट और पैसों का लालच देकर 13 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Hingoli Minor Rape Case: मामले की जानकारी मिलने पर Shivsena (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीड़ित लड़की की मां से फोन पर बात की. उन्होंने फोन पर बात करते नाबालिग पीड़िता की मां को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा.

यह घटना वसमत तालुका के एक गांव में हुई. इंडिया टुडे से जुड़े ज्ञानेश्वर किसनराव की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि वारदात को काफी समय पहले अंजाम दिया गया था. लेकिन बच्ची मानसिक रूप से बीमार है. इस कारण कथित तौर पर मामले की जानकारी सामने आने में समय लगा.
पीड़िता मानसिक रूप से बीमारहिंगोली पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की मानसिक रूप से बीमार है. आरोपियों ने बच्ची की मानसिक स्थिति का फायदा उठाया. घरवालों को मामले की जानकारी कुछ समय बाद मिली. जब उन्हें वारदात के बारे में पता लगा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने यह भी बताया कि टॉर्चर की वजह से पीड़ित लड़की की तबीयत बिगड़ गई. उसका इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा है. शुक्रवार, 21 अगस्त को हिंगोली जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. श्रेणिक लोढा ने बताया,
"हट्टा पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया. इस घटना में एक पीड़ित लड़की है, जिसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. हमने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई चल रही है. हम अभी उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. अगर कोई पुराना अपराध पाया जाता है, तो उसके भी अनुसार हम उनके खिलाफ आगे उचित कार्रवाई करेंगे."
ये भी पढ़ें: नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत
मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार, 21 अगस्त को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीड़ित लड़की की मां से फोन पर बात की. उन्होंने फोन पर बात करते नाबालिग पीड़िता की मां को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा,
"हम सब आपके साथ हैं. आपको न्याय मिलेगा. हम आखिर तक आपके साथ हैं. हम लड़ेंगे और आरोपियों को सजा दिलवाएंगे."
मामले में पुलिस ने हट्टा पुलिस थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. चारों की गिरफ्तारी हो गई है. उनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.
वीडियो: Leeds Test में Josh Tongue और Ollie Robinson का कमाल, दोनों ने लिए Fifer फिर आधी आधी बांट ली Ball










