The Lallantop

चीन के नाविकों वाला जहाज डूबा; भारत ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 को बचाया, 22 अब भी लापता

Odisha के पारादीप तट से दूर Panama के झंडे वाला एक कार्गो जहाज डूब गया. जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे. भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो लोगों को बचा लिया है. बाकी लोगों की तलाश जारी है.

Advertisement
post-main-image
जहाज डूबने की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. (सांकेतिक फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पनामा के झंडे वाला कार्गो जहाज 'MV ओशन विनर' 22 अगस्त को ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में डूब गया, जिस पर 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें ज्यादातर चीन के नागरिक थे।
  • यह जहाज लौह अयस्क लेकर ओडिशा के पारादीप तट से सिंगापुर जा रहा था, और जहाज डूबने के समय बंगाल की खाड़ी में मानसून के कारण खराब मौसम तथा तेज लहरें थीं।
  • इंडियन कोस्ट गार्ड और इंडियन नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, दो लोगों को बचाया गया और बाकी क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए आसपास के जहाजों को भी अलर्ट किया गया है।

ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में शनिवार, 22 अगस्त को पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज डूब गया. इस जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें ज्यादातर चीन के हैं. जानकारी मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और इंडियन नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. दो लोगों को बचा लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है. अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर डूबा.

Advertisement
सिंगापुर जा रहा था जहाज

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्गो जहाज का नाम 'MV ओशन विनर' था. यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से निकला था और सिंगापुर के लिए ‘आयरन ओर’ (लौह अयस्क) ले जा रहा था. इस जहाज पर 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी क्रू मेंबर सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि डूबने से पहले ही कोस्ट गार्ड को ‘MV ओशन विनर’ से संपर्क टूटने की जानकारी मिल गई थी.

दो लोगों को बचाया गया

हादसे की जानकारी मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और इंडियन नेवी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ICG के प्रवक्ता ने बताया कि ‘मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (MRCC) ने पास ही मौजूद एक कमर्शियल जहाज 'MT ऐसोपोस' को मदद करने के लिए भेजा. उस जहाज ने शनिवार रात 8:00 बजे के आसपास लाइफ-राफ्ट से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है और उनसे लापता क्रू मेंबर्स को ढूंढने में मदद करने को कहा गया है. ऑपरेशन का फोकस बाकी क्रू मेंबर्स को ढूंढने पर है. 

ये भी पढ़ें: 'उन्हें बलि का बकरा बनाया,' UK में गिरफ्तार भारतीय कैप्टन की पत्नी बोलीं, रूसी तेल ढोने पर पकड़ा

जहाज डूबने के समय बंगाल की खाड़ी का मौसम बेहद खराब था, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से समुद्र में तेज हवाएं चल रही थीं और लहरें काफी ऊंची उठ रही थीं. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई थी. हालांकि, जहाज डूबने की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: 22 भारतीय क्रू वाला जहाज हाईजैक, भारत ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement