The Lallantop

तीन साल, दो महीने, बीस दिन... नीरज चोपड़ा का ये आंकड़ा होश उड़ा देगा!

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे. लेकिन फ़ैन्स इससे निराश नहीं हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि नीरज कितने सालों से लगाकर पोडियम पर बने हुए हैं. नीरज का ये आंकड़ा आपको भी हैरान कर देगा.

Advertisement
post-main-image
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे (PTI File)

भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा सिर्फ़ 1 सेंटीमीटर से डायमंड लीग Diamond League 2024 जीतने से रह गए. उन्होंने 87.86 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर फ़िनिश किया. ग्रनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीरज के इस प्रदर्शन पर जमकर रिएक्शंस आए. आधी रात तक जगे भारतीय फ़ैन्स और जर्नलिस्ट्स ने नीरज के लिए खूब बातें कीं. नीरज चोपड़ा के रिज़ल्ट पर रिएक्ट करते हुए ESPN के एक जर्नलिस्ट ने लिखा,

'ये आंकड़ा वापस लाने का बढ़िया समय. आखिरी बार जब नीरज चोपड़ा ने टॉप-2 के बाहर फ़िनिश किया था तब तारीख थी 26 जून और साल 2021. यानी 1177 दिन, मतलब तीन साल दो महीने और 20 दिन पहले.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिर्फ़ एक सेंटीमीटर... इतिहास रचते-रचते रह गए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

नीरज के स्पॉन्सर्स JSW स्पोर्ट्स ने लिखा,

‘बहुत क़रीब. नीरज चोपड़ा का बेस्ट एफ़र्ट 87.86 मीटर जीत से बस एक सेंटीमीटर दूर रह गया. उन्होंने एंडरसन पीटर्स से पीछे, दूसरे नंबर पर फ़िनिश किया. सर ऊंचा रखो, हम सबको तुम पर गर्व है.’

Advertisement

इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के फ़ैन ग्रुप द भारत आर्मी ने पोस्ट किया,

‘डायमंड लीग फ़ाइनल में नीरज चोपड़ा की मजबूत दूसरे स्थान पर फ़िनिश. 87.86 मीटर के उनके तीसरे थ्रो से पक्की हुई ये पोजिशन. नीरज सिर्फ़ 0.01 मीटर से पहले स्थान से चूके.’

एक और फ़ैन ने लिखा,

‘नीरज के लिए दुखी हूं. वह सिर्फ़ 0.1 सेंटीमीटर से चूक गए. उन्होंने दूसरे नंबर पर फ़िनिश किया.’

कई फ़ैन्स इस इवेंट के ब्रॉडकास्टर से नाराज़ भी दिखे. दरअसल ब्रॉडकास्टर्स ने नीरज का इवेंट सही से दिखाया नहीं. बीच-बीच में एकाध थ्रो दिख रहे थे, लेकिन नीरज के लिए आधी रात तक जगे फ़ैन्स के लिए ये काफी नहीं था. ऐसे ही एक फ़ैन ने लिखा,

‘नीरज की तस्वीर का इस्तेमाल कर डायमंड लीग का प्रमोशन, लेकिन इवेंट ब्रॉडकास्ट करने में नाकामी निराशाजनक और गुमराह करने वाली है. फ़ैन्स और बेहतर डिज़र्व करते हैं, नीरज चोपड़ा जैसे एथलीट्स ने जो स्पॉटलाइट हासिल की है, उन्हें वो मिलनी चाहिए.’

बात इस इवेंट की करें तो पेरिस के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट एंडरसन पीटर्स ने मजबूत शुरुआत करते हुए पहला ही थ्रो 87.87 मीटर का फेंक दिया. नीरज का पहला थ्रो 86.82 मीटर का रहा. जर्मन थ्रोअर यूलियन वेबर पहले राउंड के बाद तीसरे बेस्ट थ्रोअर रहे, उन्होंने पहला थ्रो 85.97 मीटर का फेंका. नीरज ने अपना दूसरा थ्रो  83.49 मीटर का फेंका. जबकि तीसरे थ्रो में अपना बेस्ट देते हुए उन्होंने 87.86 मीटर की दूरी तय की. और अंत में यही रिजल्ट निर्णायक रहे.

एंडरसन के अगले पांचों थ्रो 86.96, 85.40, 85.85, 84.11 और 87.86 मीटर के रहे. उन्होंने पहले थ्रो के दम पर ही डायमंड लीग का खिताब जीत लिया. जबकि नीरज दूसरे नंबर पर रहे. जर्मन थ्रोअर ने तीसरे नंबर पर फ़िनिश किया. नीरज ने बीते सीजन हुई डायमंड लीग में भी दूसरे नंबर पर ही फ़िनिश किया था. जबकि वह 2022 में ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे.

वीडियो: ‘गोल्ड जीतना था लेकिन…' सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा?

Advertisement