The Lallantop

'एनरिच्ड यूरेनियम ईरान की मिट्टी की तरह पवित्र, किसी भी हालत में नहीं सौंपेंगे,' ईरान की अमेरिका को दो टूक

Iran Enriched Uranium: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baqaei ने यूरेनियम के एनरिचमेंट पर रोक लगाने की रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया. उन्होंने इसे एक मीडिया कैंपेन का हिस्सा बताया, जिसका मकसद नेगोशिएशन में जुटे लोगों पर असर डालना है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप (दाएं) ने दावा किया था कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार है. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्थिति में अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपने से इनकार करता है, जो उसके विदेश मंत्रालय प्रवक्ता इस्माइल बकाई द्वारा टेलीग्राम पर साझा बयान में व्यक्त किया गया।
  • अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर हथियारों को लेकर मतभेदों और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नेवील ब्लॉकेड के कारण सीजफायर की स्थिति जटिल बनी हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर दावे के जवाब में ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है, जिससे अमेरिकी-ईरानी वार्ता प्रभावित होने और भूराजनीतिक स्थिति पर असर पड़ने की संभावना है।

अमेरिका और इजरायल की दिली तमन्ना है कि ईरान कभी न्यूक्लियर पावर ना बने. माने, बस ऐसा इंतजाम हो जाए कि ईरान कभी भी न्यूक्लियर हथियार ना बना पाए. जंग रुक चुकी है. सीजफायर चालू है, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. परमाणु को लेकर दोनों देश के बीच वार-पलटवार जारी है. ईरान ने दो टूक कह दिया है कि वो अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को नहीं सौंपेगा.

Advertisement

ईरान का यह बयान अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार है. यूरेनियम पर नया बखेड़ा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है. अमेरिका और ईरान के बीच 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर भी तकरार है. अब एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर भी तलवार खिंच गई है, जिससे सीजफायर पर खतरा मंडरा रहा है.

शनिवार, 18 अप्रैल को ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने टेलीग्राम पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई का एक बयान पोस्ट किया. इसमें लेबनान में सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर ईरान के पूरे कंट्रोल का जिक्र किया गया है. इस्माइल बकाई के बयान में आगे कहा गया,

Advertisement

"ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम किसी भी हालत में कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. जैसे ईरान की मिट्टी पवित्र है, वैसे ही एनरिच्ड यूरेनियम भी है."

'द वॉल स्ट्रीट जनरल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्माइल बकाई ने एनरिचमेंट पर पक्के तौर पर रोक लगाने की रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया. उन्होंने इसे एक मीडिया कैंपेन का हिस्सा बताया, जिसका मकसद नेगोशिएशन में जुटे लोगों पर असर डालना है.

Mohammad Bagher Ghalibaf Post
मोहम्मद बाकिर कालीबाफ का टेलीग्राम पोस्ट. (Telegram)

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में आगे कहा कि होर्मुज पर अमेरिकी नेवी के ब्लॉकेड का ठोस जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नेवल ब्लॉकेड सीजफायर का उल्लंघन है, और ईरान जरूर आवश्यक कदम उठाएगा.

Advertisement

इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम पर बड़ा दावा किया था. द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 17 अप्रैल को एरिजोना में टर्निंग पॉइंट USA इवेंट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा,

"हम इसे (एनरिच्ड यूरेनियम) ईरान के साथ मिलकर, बहुत सारे एक्सकेवेटर के साथ हासिल करेंगे. हमें सबसे बड़े एक्सकेवेटर की जरूरत है, जिनकी आप कल्पना कर सकते हैं. लेकिन हम ईरान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, हम इसे हासिल करेंगे, और हम इसे वापस अमेरिका ले जाएंगे."

इस बयान में डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ मिलकर एनरिच्ड यूरेनियम निकालने और उसे अमेरिका ले जाने के लिए एक कथित जॉइंट ऑपरेशन के बारे में बताया. इस बीच उन्होंने पिछले साल जून में ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर B-2 बॉम्बर्स के हमले का भी जिक्र किया.

वीडियो: अमेरिका-ईरान सीजफायर टूट सकती है? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Advertisement