The Lallantop

National Sports Awards: किसी को नहीं मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, 17 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार

National Sports Awards 2025: इस साल सलेक्शन कमेटी ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 24 नामों की सिफारिश की थी. हालांकि, इस सूची में किसी भी क्रिकेटर का नाम नहीं है. इसके अलावा, किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
इस बार 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • खेल मंत्रालय ने 17 अगस्त 2025 के स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की है जिसमें इस बार किसी खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है, जबकि 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • अवार्ड्स की घोषणा में देरी हुई क्योंकि nearly छह महीने विभिन्न फेडरेशनों से खिलाड़ियों के नाम की सिफारिशें प्राप्त हुईं, और खेल मंत्रालय योग के खिलाड़ियों को भी शामिल करना चाहता था।
  • इस बार अर्जुन पुरस्कार में क्रिकेटर शामिल नहीं हैं और चयन समिति ने विभिन्न खेलों जैसे चेस, एथलेटिक्स, पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को चुना है, जिससे खेल पुरस्कारों के वितरण में बदलाव का संकेत मिलता है।

खेल मंत्रालय ने आखिरकार 17 अगस्त को स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी कर दी. यह स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के हैं. इस बार किसी को भी सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा. साल 2014 के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं मिलेगा.  इस बार  17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से  सम्मानित किया जाएगा. लगभग छह महीने सभी फेडरेशंस की तरफ से खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद अब जाकर फाइनल लिस्ट सामने आई है.

Advertisement
17 खिलाड़ियों को अवॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अरुण कुमार की अध्यक्षता वाली सलेक्शन कमेटी ने नामों की सिफारिश की थी. सलेक्शन कमेटी में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम एम सोमैया भी शामिल थे. इस साल सलेक्शन कमेटी ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 24 नामों की सिफारिश की थी. इसमें से 17 खिलाड़ियों को ही चुना गया है. हालांकि, इस सूची में किसी भी क्रिकेटर का नाम नहीं है. मोहम्मद शमी को 2023 में अर्जुन पुरस्कार दिए जाने के बाद कोई भी क्रिकेटर इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया है.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत का बल्ला चला और दो रिकॉर्ड बन गए, छक्कों के मामले में पूरी दुनिया पीछे छूटी 

Advertisement

हॉकी स्टार हार्दिक सिंह को खेल रत्न के लिए  नॉमिनेट किया गया था लेकिन आखिर में वह दौड़ से बाहर हो गए.  अवॉर्ड्स की की घोषणा में इस बार काफी देरी हुई है.  कई खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना भी की थी. खेल मंत्रालय योग के खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल करना चाहता था. इसी वजह से नए सिरे से सबकुछ किया गया.

किन खिलाड़ियों को मिलेगा अवॉर्ड

अगर अर्जुन अवॉर्ड की बात करें तो इस बार, चेस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को चुना गया है. पिछले साल महिला चेस वर्ल्ड कप जीतने वाली दिव्या देशमुख का नाम शामिल है. उनके अलावा चेस से विदित गुजराती का नाम भी लिस्ट में शामिल है. वह 2024 के चेस ओलंपियाड गोल्ड मेडलिस्ट टीम का हिस्सा थे.  वहीं  डेकाथलॉन और ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को भी अर्जुन अवॉर्ड को लिए चुना गया है. वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने अवॉर्ड्स में देरी को लेकर सवाल उठाए थे.  पैरा विश्व चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा क्लब की थ्रोअर एकता भ्याण और पैरा विश्व कप 2024 के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज रुद्रंश खंडेलवाल को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. भारत की नंबर वन महिला डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली का नाम भी शामिल है.  

एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे फुटबॉलर आई अरुमैनायगम को खेल के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया है.

Advertisement


अर्जुन अवॉर्ड : तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), नरेंद्र (मुक्केबाजी), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर शूटिंग), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्याण (पैरा-एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), त्रीसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेम्सियामी (हॉकी), मुहम्मद अजमल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी)।

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन): श्री आई अरुमैनायगम (फुटबॉल)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: परवीर सिंह, छोटे लाल यादव, नेहा चव्हाण

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (आजीवन): धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार

वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?

Advertisement