भारतीय बल्लेबाज नितीश राणा के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहे हैं. उन्होंने अपनी मां को खो दिया. ये सदमा सहते हुए वह दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. 17 अगस्त को इस खिलाड़ी ने अपनी मां के गुजरने के बाद पहली बार अर्धशतक लगाया. इस फिफ्टी के बाद राणा बहुत भावुक हो गए. मैदान पर उनके आंसू देख दर्शक से लेकर विरोधी टीम के खिलाड़ी भी इमोशनल दिखे.
फिफ्टी लगाकर नितीश ने मां को यूं याद किया कि हर शख्स भावुक हो गया
नितीश इस सीजन में अपनी मां के नाम की जर्सी पहनकर उतरे हैं. उन्होंने कई बार यह कहा है कि वह अपनी मां के बहुत करीब हैं. उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा इम्पैक्ट मां का ही रहा है. इसलिए उनके जाने से नितीश अंदर से टूट गए हैं.

नितीश राणा वेस्ट दिल्ली की ओर से खेलते हैं. 17 अगस्त को टीम का सामना साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से था. वेस्ट दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने उतरी. तीसरे नंबर पर उतरे नितीश राणा अच्छी लय में दिखे. वह काफी अटैकिंग खेल दिखाते नजर आए. नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट पर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया. राणा ने फिफ्टी लगाने के बाद आसमान की ओर देखकर अपनी मां को याद किया. वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कृष यादव से भी मिले. उन्होंने कुछ देर तक अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन एक समय बाद उनका दर्द आंखों में आंसू बनकर छलक गया.
वह अपना बल्ला लेकर ही जमीन पर बैठ गए. तभी साउथ दिल्ली के विकेटकीपर तेजस्वी दहिया उनके पास आए और उन्हें सांत्वना दी. अंपायर और कृष यादव ने भी नितीश को संभाला. नितीश ने कुछ समय का ब्रेक लिया, खुद को शांत किया और फिर से बल्लेबाजी करना शुरू किया. वह 33 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए. वह अंकित डाबास की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. नितीश के अर्धशतक को लेकर उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस पोस्ट पर नितीश की पत्नी साची मारवह ने लिखा,
मां हमेशा आपके साथ हैं.
नितीश इस सीजन में अपनी मां के नाम की जर्सी पहनकर उतरे हैं. उन्होंने कई बार कहा है कि वह अपनी मां के बहुत करीब हैं. उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा इम्पैक्ट मां का ही रहा है. इसलिए उनके जाने से नितीश अंदर से टूट गए हैं.
यह भी पढ़ें- मानव सुथार के फैन हुए पूर्व क्रिकेटर, बताया रवींद्र जडेजा का अपग्रेड वर्जन!
मैच की बात करें तो नितीश राणा की पारी के दम पर टीम ने 169 रन बनाए. लेकिन यह लक्ष्य साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए बहुत छोटा साबित हुआ. टीम ने बिना कोई विकेट खोए ही महज 15.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया. सनत सांगवान ने 54 गेंदों में 11 रन बनाए. वहीं अनमोल शर्मा ने 55 रन की पारी खेली.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?









