The Lallantop

PSL में चमके बाबर आजम, अब तीनों फॉर्मेट खेलने का सपना देख रहे

बाबर पाकिस्तान के लिए लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में खेलते आ रहे हैं. लेकिन हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे.

Advertisement
post-main-image
बाबर ने PSL 2026 में 11 पारियों में 588 रन बनाए. (फोटो- AP)

पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब जिताया. साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. अब उनका पूरा ध्यान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट पर है और वो पाकिस्तान के लिए फिर से वापसी करना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PSL के फाइनल में पेशावर जाल्मी ने रविवार, 3 मई को जीत हासिल की. बाबर ने पूरे टूर्नामेंट में 11 पारियों में 588 रन बनाए. जिसमें दो शतक शामिल थे. लेकिन हाल फिलहाल में बाबर की परफॉर्मेंस इंटरनेशनल फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रही. T20 वर्ल्ड कप में वो सिर्फ 91 रन ही बना पाए थे. टूर्नामेंट में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सका.

PSL जीतने के बाद बाबर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

“मेरा फोकस तीनों फॉर्मेट पर है. मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज को सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहना चाहिए. रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट आपको लंबे समय तक बैटिंग करने की कला सिखाता है. इससे आप धैर्य सीखते हो, और बड़े रन बनाने का तरीका समझ आता है. टेस्ट से सीखी हुई चीजें वनडे और T20 में भी मदद करती हैं.”

बाबर पाकिस्तान के लिए लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में खेलते आ रहे हैं. लेकिन हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे. उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार भी किया. कहा कि हर बल्लेबाज के जीवन में मुश्किल दौर आता है. बाबर बोले,

“मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा था, लेकिन ये नॉर्मल है. थोड़ा पीछे हटकर देखना पड़ता है कि कहां गलती हो रही है. परिवार और दोस्तों ने मुझे मोटिवेट किया. मैंने कोच से बात की और अपनी कमजोरियों पर काम किया.”

Advertisement

उन्होंने जीवन को रोलरकोस्टर से जोड़ा. वो बोले,

“जिंदगी रोलरकोस्टर की तरह है. अच्छे-बुरे अनुभव से सीखते रहना चाहिए. चीजें कभी एक जैसी नहीं रहतीं. ऐसी ही जीवन चलता है.”

अब बाबर का अगला लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट है. उनकी आखिरी टेस्ट सेंचुरी दिसंबर 2022 में आई थी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार, 8 मई से शुरू हो रही है. बाबर इस सीरीज में अपनी पुरानी फॉर्म लौटाना चाहते हैं.

वीडियो: PSL फिर से बनवाएगा बाबर आज़म को पाकिस्तानी टीम का कप्तान? आलोचकों से क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement