The Lallantop

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ हार्दिक ने ये किन लोगों को डेब्यू करा दिया!

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज को मिला मौका.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के प्लेयर को दिया डेब्यू (पीटीआई फ़ाइल)

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच T20I सीरीज़ शुरू हो चुकी है. सीरीज़ के पहले मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. हालांकि टॉस से पहले ही इंडियन फ़ैन्स के लिए एक बड़ी ख़बर आ गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच राहुल द्रविड़ ने इस मैच में तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को डेब्यू देने का फ़ैसला किया है. बता दें कि तिलक IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, हार्दिक पंड्या भी पहले यहीं से खेलते थे. जबकि मुकेश इससे पहले, इसी टूर पर टेस्ट और वनडे डेब्यू कर चुके हैं.

टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा,

Advertisement

'इस टूर का प्लान ही यही था. शायद हम यहां वर्ल्ड कप खेलने भी आएं. कुछ लोगों को यहां खेलने का मौका मिल सकता है. अगली बार हम जब आएंगे, तो तैयार रहेंगे. मैं चीजों को सिंपल रखने की कोशिश करता हूं. मेरे लिए यह बस इम्प्रूव करने की बात है.

मैं प्रोसेस पर फ़ोकस करता हूं. आप शायद कुछ मैच हार सकते हैं, फ़ेल हो सकते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. सारी बात खुद को चैलेंज करने की है. उमरान, बिश्वनोई नहीं खेलेंगे. हम तीन स्पिनर्स के साथ जा रहे हैं.'

जबकि विंडीज़ के कप्तान रोवमन पॉवेल ने भारतीय स्पिनर्स का ज़िक्र करते हुए कहा,

'हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच सूखी लग रही है. भारत कई सारे स्पिनर्स के साथ जा रहा है, देखते हैं हम इनसे कैसे निपटते हैं. लड़कों में आत्मविश्वास है. स्ट्रैटेजी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है. हम अभी भी बाउंड्री मारने वाले लोग हैं. हम अपनी ताक़त के साथ ही जाएंगे.'

Advertisement

दोनों टीम्स इस प्रकार हैं.

वेस्ट इंडीज़- काएल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबैद मैकॉय.
भारत- शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

वीडियो: WTC पॉइंट टेबल से ऑस्ट्रेलिया टीम के कटे पॉइंट्स, उस्मान ख्वाजा ने भड़क कर कहा..!

Advertisement