The Lallantop

हशमतुल्लाह शाहिदी को ICC की फटकार, भारत के खिलाफ मैच में की थी बड़ी गलती

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में Hashmatullah Shahidi को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.10.10 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. उन पर लेवल-1 का आरोप लगा है.

Advertisement
post-main-image
हशमतुल्लाह शाहिदी भारत के खिलाफ ODI में सेंचुरी लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले कप्तान हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईसीसी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पिच खराब करने के मामले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया।
  • तीसरे वनडे में हशमतुल्लाह शाहिदी ने पिच के डेंजर एरिया में कई बार दौड़कर लेवल-1 कोड ऑफ कंडक्ट नियम 2.10.10 का उल्लंघन किया, जिसके कारण अंपायरों ने उन्हें कई वॉर्निंग दीं।
  • इस घटना के बाद हशमतुल्लाह को फटकार मिली और उन्हें डिमेरिट पॉइंट दिया गया, जिससे अगले संभावित उल्लंघनों पर उन्हें सज़ा मिल सकती है, पर इस मामले में अब कोई सुनवाई नहीं होगी।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 की हार के बाद ICC ने अफगानिस्तान के ODI कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) को कड़ी फटकार लगाई है. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. चेन्नई में हुए वनडे में हशमत को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पिच खराब करने का आरोप

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में हशमतुल्लाह शाहिदी को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.10.10 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. उन पर लेवल-1 का आरोप लगा है. आर्टिकल 2.10.10 बैटर द्वारा पिच को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने से संबंधित है.

चेन्नई में तीसरे वनडे के दौरान हशमत कई बार पिच के डेंजर एरिया में दौड़े थे. शुरुआत में अंपायर्स ने उन्हें दो बार वॉर्निंग दी. लेकिन, हशमत गलती करते रहे. 31वें ओवर में अंपायर्स ने उन्हें ऑफिशियल वॉर्निंग दी. इसके बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने 40वें ओवर में फिर से वही गलती की. जिसके चलते अंपायर्स ने भारत को 5 रन पेनल्टी के रूप में दे दिए. फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और रोहन पंडित ने हशमत पर पिच के डेंजर एरिया में दौड़ने के आरोप लगाए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड को 12 पॉइंट की पेनल्टी, WTC फाइनल खेलना लगभग नामुमकिन हुआ!

हशमत ने गलती मानी

फील्ड अंपायर्स ने मैच रेफरी रंजन मदुगले से इसकी शिकायत की. थर्ड और फोर्थ अंपायर ने इसका समर्थन किया. इसके बाद हशमतुल्लाह शाहिदी की फटकार लगाई गई और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. हशमत ने अपनी गलती मान ली है. अब इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं होगी.

हशमतुल्लाह शाहिदी की पिछले 24 महीनों में यह पहली गलती है. ICC के नियम के मुताबिक, अगर कोई प्लेयर 2 साल के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट हासिल करता है, तो उसे सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता. दो सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर प्लेयर को एक टेस्ट या दो लिमिटेड ओवर्स के मैच से सस्पेंड किया जा सकता है.

Advertisement
सेंचुरी लगाने वाले पहले कप्तान

भारत के खिलाफ 20 जून को तीसरे वनडे में हशमतुल्लाह ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए. वह अफगानिस्तान के पहले ODI कप्तान हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई है. लेकिन उनकी टीम ये मैच नहीं जीत पाई. और सीरीज 3-0 से हार गई.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement