गंगा नदी पर चिकन पकाया तो… हंगामा हो गया! पहले भी हुआ था. अब फिर हो गया है. कुछ युवक नाव पर सवार होकर पहुंच गए गंगा के बीचोबीच. फिर कथित रूप से बनाया गया चिकन, पी गई बियर. बनाया गया वीडियो. जो सामने आया तो बवाल मच गया. लोगों ने हमेशा की तरह आपत्ति जताई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उन्हें कोर्ट से राहत भी मिल गई.
गंगा नदी पर एक और चिकन-बियर पार्टी, आरोपियों को गिरफ्तारी के अगले ही दिन बेल मिली
Varanasi Ganga boat viral video: वाराणसी में गंगा नदी पर नाव सवार कुछ लोगों के चिकन पकाने और शराब पार्टी करने का एक वीडियो वायरल हुआ. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है. उनकी उम्र 20 साल से 31 साल के बीच बताई गई. सभी रामनगर के रहने वाले हैं. दशाश्वमेध पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया था.
गंगा नदी पर बनाया चिकन, 5 लोग गिरफ्तारचिकन-बियर पार्टी का वीडियो सोमवार, 22 जून को वायरल हुआ. इसमें एक नाव दिख रही है. उस पर लोग बीच में चूल्हा रखकर चिकन बना रहे हैं. बियर पी रहे हैं. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स सभी के पास एक-एक कर कैमरा लेकर जाता है. कहता है,
ये अपने हलवाई भईया, ये दीपक, ये प्रदीप भईया. गाइज ये चिकन बन रहा है. कुछ देर बाद मिलते हैं गाइज. हम लोग पार्टी कर रहे हैं. ये देखिए हम लोगों की बियर हैं.
इंडिया टुडे से जुड़े रौशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ये वीडियो जमावड़ा दशाश्वमेध घाट के पास एक नाव पर रिकॉर्ड किया गया था. ACP दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा कि ऑनलाइन क्लिप के सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया,
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उस पर संज्ञान लिया और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया था. ये पुराना वीडियो लग रहा है. ऐसा लगता है कि यह सर्दियों के समय का वीडियो है, जिसमें लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रही नाव और घटना से जुड़ी चीजों को जब्त कर लिया गया है. सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को 23 जून को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, 24 जून को ही कोर्ट ने पांचों को 20-20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी.
ये भी पढ़ें: गंगा पर इफ्तारी करने वाले लड़के रो दिए, कोर्ट ने कहा- ‘बेल खारिज, जेल में ही रहो’
गंगा में बियर पीने, पार्टी के पुराने वीडियोइसी साल मार्च में वाराणसी में ही रमजान के दौरान गंगा में एक नाव पर इफ्तार पार्टी का कथित वीडियो सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने 14 मुस्लिम युवाओं को गिरफ्तार किया था. उन्हें कई हफ्तों तक जेल में रहना पड़ा था. सभी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे.
वीडियो: एथेनॉल फ्यूल में चीटियों वाले वीडियो को सरकार ने बताया भ्रामक

















