The Lallantop

ये गलती ना करते... धोनी हार के बाद जो बोले- आधी टीम सुधर जाएगी!

200वें मैच पर भी धोनी ने साफ कहा- कुछ स्पेशल नहीं...

Advertisement
post-main-image
राजस्थान से हारकर क्या बोले धोनी (स्क्रीनग्रैब)

पिच में स्पिनर्स के लिए बहुत कुछ नहीं था. महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान. सालों बाद इनकी टीम चेपॉक में हारी. और इन्हें हराया राजस्थान रॉयल्स ने. धोनी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन उनका फैसला उतना ठीक नहीं साबित हुआ, जितना होना चाहिए था. धोनी की टीम मैच हार गई. और इस हार के बाद उन्होंने अपने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा,

‘स्पिनर्स के लिए यहां बहुत कुछ नहीं था, लेकिन बीच के पीरियड में बहुत सारी डॉट बॉल्स खेली गईं. अगर पिच पर गेंद रुक या घूम रही हो, तो ये चलता है. लेकिन यहां तो ऐसा था ही नहीं.’

Advertisement

धोनी जब बैटिंग के लिए आए तो चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 63 रन चाहिए थे. लेकिन धोनी और जडेजा मिलकर अगली 12 गेंदों में कुल नौ रन ही बना पाए. इस पर धोनी ने कहा,

‘हम आखिरी बैटिंग जोड़ी थे, टूर्नामेंट की शुरुआत में आप बहुत आक्रामक नहीं हो सकते. नेट रनरेट को भी ध्यान में रखना होता है क्योंकि यहां काफी सारे ओवर्स बाकी थे. हमने बीच के ओवर्स में गलत किया. हमें और सिंगल्स लेने चाहिए थे. और हम तुरंत ही अटैक नहीं कर पाए.’

धोनी ने इस मैच में 17 गेंदों पर 32 रन बनाए. अपनी बैटिंग पर उन्होंने कहा,

Advertisement

‘मैं बहुत प्रयास नहीं करता हूं. मैं बस बोलर्स के गलती करने का इंतजार करता हूं. लास्ट ओवर में बोलर थोड़ा प्रेशर में था. आपको खुद को बैक करना होता है. मेरी ताकत गेंद को सीधे मारने का प्रयास करने में है. हमने देखा था कि यहां कितनी ओस थी. और शुरुआती कुछ ओवर्स के बाद, यहां चीजें आसान हो गई थीं. हमें बल्ले से और बेहतर करना चाहिए था. ओवरऑल बोलर्स ने अच्छा किया.’

CSK के कप्तान के रूप में यह धोनी का 200वां गेम था. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह इन चीजों का लोड नहीं लेते. धोनी ने कहा,

‘मैं रिकॉर्ड्स का बड़ा फैन नहीं हूं. इससे क्या फ़र्क पड़ता है कि यह 199वां या 200वां मैच है. 200 मैच खेलना अच्छा है. ऊपरवाले का शुक्रिया. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, इसमें कुछ स्पेशल नहीं है.’

इससे पहले राजस्थान के लिए जॉस बटलर ने 52 रन की पारी खेली. नंबर तीन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए. जबरि अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन का योगदान दिया. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 175 रन का टोटल खड़ा किया.

चेन्नई के लिए आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट निकाले. जबकि मोईन को एक विकेट मिला. जवाब में CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. रहाणे 31 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कॉन्वे ने 50 रन बनाए. रविंद्र जडेजा 15 गेंदों पर 25 जबकि एमएस धोनी 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. CSK की पारी 172 रन पर खत्म हुई.

 

वीडियो: धोनी पर क्या बता गए अजिंक्य रहाणे? Mumbai Indians को हराने के बाद ये बोले

Advertisement