The Lallantop

CSK के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर क्या बोले धोनी?

स्टेडियम को तो स्विटज़रलैंड बता गए थला.

Advertisement
post-main-image
थला धोनी के नाम हुआ बेहतरीन रिकॉर्ड (स्क्रीनग्रैब)

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई के अपने थला. धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपरकिंग्स को लीड कर रहे हैं. और बुधवार, 12 अप्रैल को वह 200वीं बार CSK के कैप्टन के रूप में मैदान में उतरे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ हो रहे इस मैच में धोनी 200वीं बार CSK के लिए टॉस करने उतरे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि धोनी अभी तक 213 IPL मैचेज में कप्तानी कर चुके हैं. CSK के अलावा उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी भी की थी. धोनी एक कप्तान के रूप में अभी तक 125 मैच जीत चुके हैं. जबकि उनके खाते में 87 हार भी हैं. जबकि एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया है.

इस मैच के शुरू होने से पहले 41 साल के धोनी का सम्मान भी किया गया. CSK के मैनेजमेंट ने 200वें मैच में कप्तानी के लिए अपने थला को सम्मानित किया. धोनी ने चेपॉक में यह उपलब्धि हासिल करने पर खुशी जताई. टॉस के वक्त धोनी ने कहा,

Advertisement

'200वें मैच में कप्तानी करना अच्छी फीलिंग है. क्राउड बेहतरीन रहा है. नए स्टेडियम में खेलना ऐसे है जैसे हम स्विटज़रलैंड में खेल रहे हों. हमने क्रिकेट को बदलते देखा है. इतने लंबे वक्त तक सर्वाइव करना अच्छी फीलिंग है. और ये एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें हमें लगातार सुधार करते रहना होता है. आगे के स्टेज्स में गलतियों से छुटकारा पाना महत्वपूर्ण होगा.'

धोनी की इस उपलब्धि के अलावा भी ये मैच कई प्लेयर्स के लिए खास है. CSK के स्टार-ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपना IPL करियर राजस्थान रॉयल्स प्लेयर के रूप में शुरू किया था. बाद में उन्होंने CSK प्लेयर के रूप में अपना नाम बनाया. जबकि रविचंद्रन अश्विन ने CSK प्लेयर के रूप में शुरुआत की थी. जबकि अब वह RR के लिए खेलते हैं.

मैच पर लौटें तो धोनी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. चेन्नई की टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है. मिचल सैंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मोईन अली और महीश तीक्षणा को मौका मिला है. जबकि राजस्थान के पेसर ट्रेंट बोल्ट निगल के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे.

Advertisement

वीडियो: सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर ट्विटर पर क्या हंगामा हो गया?

Advertisement