The Lallantop

धोनी बने रजनीकांत, फैन ने सवाल पूछा तो बोले- कोई कंपैरिजन ही नहीं!

रजनीकांत भी धोनी की बात सुन चहक उठेंगे...

Advertisement
post-main-image
धोनी ने रजनीकांत की नकल की? (पीटीआई फोटो)

रजनीकांत और महेंद्र सिंह धोनी. तमिलनाडु पर राज करने वाले दो दिग्गज. दोनों की चेन्नई में बड़ी फैन फॉलोइंग है. झारखंड से आने वाले धोनी ने तो बहुत तेजी से यहां अपना फैनबेस बनाया. इस शहर को उनका दूसरा घर भी कहा जाता है. और फ़ैन्स कई दफ़ा उन्हें सिर्फ प्रैक्टिस करते देखने के लिए चिदंबरम स्टेडियम चले आते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चेन्नई में धोनी की लोकप्रियता के कई कारण हैं. और इन कारणों में धोनी के अंडर चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता भी शामिल है. और रजनी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती ही है. रजनी और धोनी दोनों ही चेन्नई से लेकर पूरे भारत तक खूब पॉपुलर हैं. धोनी से हाल ही में रजनी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था.

ये सवाल एक फोटो पर आधारित था. इस फोटो में धोनी रजनीकांत जैसे पोज में बैठे हुए थे. CSK के एक इवेंट में एक फ़ैन ने इस बारे में धोनी से पूछा,

Advertisement

'ये एक सुंदर फोटो है. आप सच में कमाल लग रहे हैं. आप इस फोटो में बहुत सही दिख रहे हैं. अगर दो फोटोज की तुलना करें, आपको प्रेरणा कहां से मिली?'

जवाब में धोनी ने कहा,

'कोई कंपैरिजन है ही नहीं. हम बस एक महान व्यक्ति के महान पोज को कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे. इससे ज्यादा कुछ नहीं. उनके जैसे सोचना या वैसा करना बहुत मुश्किल है. लेकिन कम से कम हम पोज तो कॉपी कर सकते हैं.'

Advertisement

बता दें कि धोनी पंद्रह साल से IPL में खेल रहे हैं और बैन के साल हटा दें तो बाकी के हर सीजन उन्होंने CSK की कप्तानी की है. हालांकि अब उनके रिटायरमेंट की अटकलें लग रही हैं. और तमाम लोग उनके रिप्लेसमेंट की बात कर रहे हैं. लेकिन CSK में उनके साथी मोईन अली को लगता है कि धोनी अभी कम से कम एक साल और खेलेंगे.

41 साल के धोनी के बारे में मोईन ने क्रिकइंफ़ो से कहा था,

'वह निश्चित तौर पर अगले साल खेल सकते हैं. जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उनकी बैटिंग उन्हें खेलने से रोकेगी. अगले दो या तीन साल भी ऐसा नहीं होने वाला. मैं उनकी बैटिंग से आश्चर्यचकित नहीं हूं. मैं उनको लगातार नेट्स पर देख रहा हूं. और वह अविश्वसनीय तरीके से अच्छा खेल रहे हैं. इस उम्र के किसी बंदे को देखना बेहतरीन है.'

धोनी की बैटिंग की बात करें तो IPL2023 में उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट से सिर्फ हेनरिख क्लासेन बैटिंग कर रहे हैं. क्लासेन इस बरस 236.36 जबकि धोनी 210.71 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं.

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement