पिछले कुछ दिनों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर काफी चर्चा हुई. चर्चा इस बात को लेकर हुई कि धोनी ने CSK में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया. लेकिन, अब फ्रेंचाइजी के CEO कासी विश्वनाथन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
क्या धोनी ने CSK में हिस्सेदारी मांगी थी? फ्रेंचाइजी के CEO ने क्लियर कर दिया
CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने उन खबरों को बेबुनियाद बताया है, जिनमें कहा गया था कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी मांगी है. विश्वनाथन का कहना है कि धोनी ने ऐसी कोई मांग नहीं की.

उन्होंने धोनी के CSK में स्टेक मांगने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी नहीं मांगी है. उन्होंने यह भी कहा कि एमएस धोनी ने IPL में अपने प्यूचर को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है.
रिपोर्ट में क्या कहा गया था?
क्रिकब्लॉगर (Cricblogger) की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने शुरुआत में फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी. बाद में उन्होंने अपनी मांग घटाकर 20 प्रतिशत कर दी. रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया था कि CSK ने धोनी को 5.5 फीसदी हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी. हालांकि, रिपोर्ट के इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: 7 गेंद, 0 रन और 3 विकेट... इस भारतीय बॉलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी
क्या बोले CSK के CEO?क्या धोनी ने CSK में हिस्सेदारी मांगी थी. यह सवाल फ्रेंचाइजी के CEO कासी विश्वनाथन से पूछा गया तो उन्होंने धोनी के स्टेक मांगने की अफवाहों को खारिज कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने धोनी के IPL फ्यूचर पर भी बात की.
काशी विश्वनाथन से पूछा गया क्या धोनी IPL 2027 में खेलेंगे. चेन्नई को 5 बार IPL ट्रॉफी जिताने वाले धोनी IPL 2026 में इंजरी की वजह से नहीं खेले थे. इस सीजन टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई. कासी विश्वनाथन का कहना है कि धोनी ने IPL 2027 को लेकर कोई बात नहीं कही है.
चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने आगे बताया,
IPL के सफल कप्तानधोनी ने अभी तक यह नहीं कहा है कि वह IPL 2027 में नहीं खेलेंगे. उनके फैसले का इंतजार है. धोनी अपने डिसीजन खुद लेते हैं. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं.
धोनी कुछ सीजन से भले CSK के लिए प्लेयर के तौर पर खेले हों. लेकिन, वह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार IPL खिताब जिताया. लीग की हिस्ट्री में सिर्फ दो कप्तान हुए, जिन्होंने 5-5 बार खिताब जीता है. रोहित शर्मा ने भी अपनी कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस को IPL के 5 टाइटल जिताए.
वीडियो: ईशान किशन की वजह से दूसरे ही मैच में कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी












