वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (1 अप्रैल -30 जून) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि यह ग्रोथ रेट उम्मीद से ज्यादा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहली तिमाही में 7% ग्रोथ रेट का अनुमान जताया था.
पहली तिमाही में आई गुड न्यूज, GDP ग्रोथ रेट बढ़कर हुई 7.8%, इन सेक्टर्स ने किया कमाल!
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहली तिमाही यानी एक अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच 7% ग्रोथ रेट का अनुमान जताया था. हालांकि, पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई है. उम्मीद से ज्यादा ग्रोथ रेट को एक्सपर्ट्स पॉजिटिव संकेत मान रहे हैं.

एचडीएफसी बैंक की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता ने कहा, "पहली तिमाही में वृद्धि 7.8% रही, जबकि हमारा अनुमान 7.5% था. इस तेजी की कई वज़हे हैं. देश में घरेलू खपत में तेजी देखने को मिली है.सरकारी खर्च और निवेश बढ़ा है. इसके अलावा निर्यात के मोर्चे पर भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है."
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनाविस का कहना है कि पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर उनकी 7-7.2% की भविष्यवाणी के मुकाबले कहीं अधिक 7.8% रही है.
पहली तिमाही के दौरान उद्योगों का पहिया काफी तेजी से घूमा है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है. पहली तिमाही में इस सेक्टर की ग्रोथ रेट 9.2% रही है. पिछले साल इसी दौरान यह 8.3% थी. पावर सेक्टर में तो हैरान करने वाली ग्रोथ देखने को मिली है.
इस सेक्टर ने पहली तिमाही में 8.9% की ग्रोथ हासिल की है. पिछले साल इसी दौरान पावर सेक्टर की ग्रोथ में 1.8% की गिरावट आई थी. इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिली. इस सेक्टर ने 7.7% की ग्रोथ रेट दर्ज की है. पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में इस सेक्टर की विकास दर 5.2% रही थी.
ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत एक लाख से दो लाख करोड़ हुई: रिपोर्ट
पहली तिमाही में सभी प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों में मंदी देखी गई. इस दौरान कृषि क्षेत्र की विकास दर घटकर 3.6% रह गई. यह पिछले साल इसी अवधि में 4.4% थी. वहीं, खनन क्षेत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई और पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12.4% की शानदार वृद्धि के मुकाबले इसमें 2.4% की गिरावट आई.
वीडियो: नेपाल बाढ़ में डूब गया पूरा बैंक, 8 घंटे के रेस्क्यू में मिला 50 करोड़ का सोना और कैश











