The Lallantop

IPL में बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे धोनी! CSK के पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

MS Dhoni in IPL : IPL 2026 में फैंस MS Dhoni के मैदान पर उतरने का इंतजार करते रह गए. लेकिन, 45 साल के पूर्व इंडियन कैप्टन पूरा सीजन नहीं खेल सके. इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो अगले साल बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं. लेकिन, CSK के पूर्व क्रिकेटर ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी के IPL में फ्यूचर को लेकर साथी प्लेयर ने बड़ी बात बता दी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के अनुसार IPL में कभी बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलने का फैसला किया है और वे फुल टाइम विकेटकीपर रहना चाहते हैं।
  • धोनी की उम्र और फिटनेस को देखते हुए फैंस और टीम यह उम्मीद कर रहे थे कि वह वर्कलोड कम करने के लिए केवल बैटिंग करेंगे, जबकि इस सीजन संजू सैमसन विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
  • धोनी के फुल टाइम विकेटकीपर बने रहने के कारण उनका IPL में खेलना मुश्किल हो सकता है और संभावित रूप से वे अगले सीजन से कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर उतरने का इंतजार करते रह गए. पूरे सीजन कई सारे अपडेट्स आए कि वो फिट हो जाएंगे, लेकिन धोनी मैदान पर नहीं उतरे. फैंस को अब तक उम्मीद है कि धोनी IPL 2027 में दिख सकते हैं. लेकिन, अब उन्हें लेकर CSK के एक पूर्व प्लेयर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है.

Advertisement

बद्रीनाथ के मुताबिक, धोनी IPL में कभी भी बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे. उनकी मानें तो, खुद एम एस धोनी ने उनसे ये बात कही है. दरअसल, फैंस ये कयास लगा रहा थे कि अगले सीजन धोनी वर्कलोड मैनेज करने के लिए सिर्फ बैटिंग करते दिख सकते हैं. उनकी जगह इस सीजन विकेटकीपिंग करने वाले संजू सैमसन ही दिखेंगे. लेकिन, धोनी फुलटाइम विकेटकीपर बने रहना चाहते हैं.  

बद्रीनाथ ने क्या बताया?

हालांकि, बद्रीनाथ खुद मानते हैं कि 45 साल के धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर ही खेलना चाहिए. उनकी बढ़ती उम्र के कारण 20 ओवर विकेटकीपिंग उनके लिए आसान नहीं होगा.  अपने यूट्यूट चैनल पर बात करते हुए ब्रदीनाथ ने कहा,

Advertisement

उन्होंने मुझे बताया कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे. वह खुद को फुल टाइम विकेटकीपर मानते हैं. इसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा. लेकिन, मुझे लगता है कि अगर वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं तो इससे CSK को टैक्टिकल फायदा होगा.

ये भी पढ़ें : 7 विकेट, हैट्रिक और सिर्फ 5 रन! श्रीलंकाई कप्तान अटापट्टू ने रच दिया इतिहास

उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

उनके लिए लंबे समय तक खेलना मुश्किल होगा जैसा कि CSK के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा है. वो 16वें ओवर के बाद ही बैटिंग करेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे. जब उनका रोल इतना कम है तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना उनके लिए आइडियल होगा.

धोनी CSK में हेेड कोच का भी ले सकते हैं रोल

धोनी पिछले कुछ सीजन से फिटनेस से जूझ रहे हैं. अभी भी ये कन्फर्म नहीं है कि वो IPL में खेलेंगे या नहीं? फ्लेमिंग के हेड कोच के पद से हटने को भी धोनी के फ्यूचर रोल से जोड़कर देखा जा रहा है. माने कई लोगों का ये भी मानना है कि धोनी अब टीम के हेड कोच की भूमिका अगले सीजन से निभा सकते हैं.

लेकिन, अब तक फैन्स ने मैदान पर उनकी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. बद्रीनाथ का भी मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर रूल से धोनी पर वर्कलोड का बोझ कम हो सकता है. बतौर फिनिशर उनकी भूमिका टीम के ज़्यादा काम आ सकती है. 

लेकिन, अगर वो फुलटाइम विकेटकीपिंग ही करना चाहते हैं तो ये लगभग उस चैप्टर का अंत है. अगले सीजन से पहले ही ये पता चलेगा कि धोनी कितने फिट हैं? IPL 2024 में उन्होंने टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. तब से उनकी भूमिका टीम में बैटर के रूप में ही सीमित हो गई है.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और CSK मिलकर पूरे देश को पागल बना रहे हैं?

Advertisement