The Lallantop

‘किलर कॉम्बो…’, गंभीर-बुमराह पर अब क्या बोल गए एमएस धोनी?

मैच खत्म होने के बाद MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर लंबे वक्त के बाद पोस्ट किया. 14 जुलाई 2024 के बाद धोनी ने 9 मार्च को पोस्ट किया.

Advertisement
post-main-image
14 जुलाई 2024 के बाद धोनी ने 9 मार्च को पोस्ट किया. (फोटो- AP)

भारत ने T20 World Cup 2026 जीत लिया है. 9 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला हुआ, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. ये भारत की तीसरी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. फाइनल में टीम इंडिया की इस जीत ने एमएस धोनी (MS Dhoni on Gautam Gambhir) से एक बड़ा काम करा लिया. धोनी ने पूरे 603 दिनों बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टीम को बधाई, और गौतम गंभीर पर भी कुछ लिखा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कप्तान सूर्यकुमार यादव इस जीत के बाद अब कपिल देव, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इन प्लेयर्स ने भारत को ICC ट्रॉफी जीताई है. मैच खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर लंबे वक्त के बाद पोस्ट किया. 14 जुलाई 2024 के बाद धोनी ने 9 मार्च को पोस्ट किया. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर लिखा,

"कोच साहब, आपके चेहरे पर हंसी बहुत अच्छी लगती है. इंटेंसिटी के साथ मुस्कान एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा काम किया."

Advertisement

उन्होंने गंभीर की जीत के बाद वाली मुस्कान और उनके जोश की तारीफ की. धोनी ने टीम इंडिया को भी बधाई दी,

"अहमदाबाद में इतिहास बना है. टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट फैन्स को खूब बधाई. टीम को खेलते देख बहुत अच्छा लगा."

जसप्रीत बुमराह की तारीफ में धोनी ने मजाकिया अंदाज में लिखा,

Advertisement

"बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर."

ं
धोनी का पोस्ट.

धोनी की ये पोस्ट फैन्स के बीच बहुत वायरल है. इससे पता चलता है कि धोनी और गंभीर के बीच अच्छी दोस्ती है, भले ही पहले जो भी बातें कही जाती रही हैं.

मैच का हाल

मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. ये T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वो 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया और कुल 4 विकेट लिए. टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, और मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर नहीं चला. मैच में शानदार बॉलिंग के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement