The Lallantop

न मुंबई के रहे, न गुजरात के! हार्दिक पंड्या की शर्त के कारण टूटी GT में वापसी की डील

IPL 2027 Trade : Hardik Pandya गुजरात टाइटंस (GT) में वापसी करना चाहते थे. लेकिन उनकी एक जिद के कारण डील टूट गई. मुंबई इंडियंस और हार्दिक के इस पूरे विवाद की इनसाइड स्टोरी क्या है?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से वापस गुजरात टाइटंस लौटने का मन था. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस में आगे नहीं खेलना चाहते और भारत के कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व वाले गुजरात टाइटंस में वापसी करना चाही, लेकिन कप्तानी की शर्त डील के बाधक बन गई।
  • मुंबई इंडियंस की हालिया खराब प्रदर्शन और हार्दिक के साथ फैंस के संबंध बिगड़ने के कारण टीम मैनेजमेंट ने लीडरशिप बदलने की योजना बनाई है और हार्दिक का भविष्य फ्रेंचाइजी में अनिश्चित है।
  • हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जारी न रहने और कप्तानी पर मतभेद के कारण उनकी ट्रेड की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि संबंधित फ्रेंचाइजी और हार्दिक ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हार्दिक पंड्या का ट्रेड आईपीएल 2027 से पहले सबसे बड़ा टॉकिंग पॉइंट है. हार्दिक मुंबई के साथ आगे नहीं रहना चाहते. ये इस सीजन ही नज़र आने लगा था. सीजन के खत्म होते ही कभी चेन्नई सुपरकिंग्स तो कभी कोलकाता नाइट राइडर्स. हार्दिक की ट्रेड की खबरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं. इसी बीच, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है. खबर है कि हार्दिक गुजरात टाइटंस में वापसी को इच्छुक थे. लेकिन, कप्तानी की शर्त ने पूरी डील को डिरेल कर दिया.

Advertisement
क्यों नहीं हो सकी डील?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस में वापसी के लिए बातचीत की थी. गुजरात उन्हें वापस लाने के लिए तैयार थी. कप्तान शुभमन गिल से भी इस संभावना पर चर्चा की गई थी. लेकिन, हार्दिक की कप्तानी वाली शर्त डील में रुकावट बन गई. इसका सबसे बड़ा कारण है कि गिल टेस्ट और ODI, दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है,

Advertisement

फ्रेंचाइजी उनकी वापसी के लिए तैयार थी. उन्होंने इसके बारे में कप्तान शुभमन गिल से भी बात की थी. वह भी इस बात पर सहमत थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें वापस ट्रेड कर सकती है. लेकिन, जब कप्तानी की शर्त रखी गई. सभी ने इसके लिए मना कर दिया.

लीडरश‍िप चेंज का मन बना चुका MI 

2022 में पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस चैंपियन बनी थी. टीम ने अपने पहले ही सीजन में ख‍िताब जीत लिया था. इसके बाद, 2023 में भी टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी. लेकिन, 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस में लौट गए थे. वहां उन्हें कप्तान भी बनाया गया. लेकिन, मुंबई के फैंस ने उन्हें एक्सेप्ट नहीं किया. उन्हें काफी हूटिंग का श‍िकार होना पड़ा.

2025 में टीम उनकी अगुवाई में टॉप-4 में शामिल होने में सफल रही. लेकिन, 2026 में फिर टीम 9वें स्थान पर रही. टीम 14 में से 10 मुकाबले हार गई. यही कारण है कि अब हार्दिक के साथ मुंबई भी आगे नहीं बढ़ना चाहती है. ये लगभग तय है कि हार्दिक अगर अगले सीजन मुंबई से कहीं नहीं भी गए तो भी वो बतौर कप्तान कंटिन्यू नहीं कर पाएंगे. मुंबई पिछले 6 साल से ख‍िताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में मैनेजमेंट लीडरश‍िप चेंज की प्लानिंग कर रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : मेसी पिता की मौत से टूटे! फुटबॉल से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

हालांकि, हार्दिक की डील को लेकर गुजरात टाइटंस के रिप्रजेंटेटिव ने कोई भी कॉमेंट करने से मना कर दिया है.  साथ ही हार्दिक के प्रवक्ता ने भी कहा है कि हार्दिक ने ट्रांसफर ट्रेड या किसी और चीज़ को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से कोई सीधी बातचीत नहीं की है. अगर किसी ने उनसे संपर्क किया भी है, तो उसे MI फ्रेंचाइजी के पास ही भेजा गया है.

हार्दिक का मुंबई में फ्यूचर नहीं

मुंबई इंडियंस में स्टार प्लेयर्स की भरमार है. लेकिन, इसके बावजूद पिछला सीजन टीम के लिए काफी साधारण रहा था. टीम का ओवरऑल परफॉर्मेंस तो खराब था ही. साथ ही इंडिविजुअल परफॉर्मेंस भी बहुत ही औसत था. न ही ऑरैंज कैप (सबसे ज़्यादा रन) की रेस में कोई प्लेयर टॉप 10 में शामिल था. न ही पर्पल कैप (सबसे ज़्यादा विकेट) की रेस में. सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले रेयान रिकल्टन भी लिस्ट में 17वें नंबर पर थे. वहीं, अल्लाह गजनफर टॉप बॉलर्स की लिस्ट में 14वें नंबर पर थे.

वहीं, कप्तान हार्दिक के साथ MI के फ़ैन्स के रिश्ते भी ठीक नहीं रहे हैं. 2022 में जब से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया है, तब से उनके साथ फैंस के रिश्ते उलझे हुए हैं. 2024 में जैसे ही उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया, फैंस ने विद्रोह कर दिया. पंड्या को इस दौरान फैंस की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा. साथ ही MI का परफॉर्मेंस भी काफी साधारण रहा. 3 में से 2 सीजन टीम पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर ही रही है. यही कारण है कि अब उनका फ्यूचर इस फ्रेंचाइजी में नज़र नहीं आ रहा. 

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement