The Lallantop

Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च, कीमत से लेकर जाबड़ फीचर तक सब जानिए एक क्लिक में

Pixel 11 का दाम 89,999 से स्टार्ट होगा. Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 से स्टार्ट होगी. Pixel 11 Pro XL का मामला 1,34,999 से सेट होगा तो फोल्ड को अनफोल्ड करने के लिए 1,86,999 रुपये लगने वाले हैं. Google Fitbit air अक्टूबर में आएगा.

Advertisement
post-main-image
Pixel 11 सीरीज 20 अगस्त से उपलब्ध होगी

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Google ने भारत में 13 अगस्त को Pixel 11 सीरीज के चार स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस जैसे Pixel Watch 5 तथा Pixel Buds Pro 2 लॉन्च किए हैं।
  • Pixel 11 सीरीज के लॉन्च के पीछे Google का लक्ष्य AI-सक्षम सॉफ्टवेयर फीचर्स के माध्यम से उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना है, जिसमें Gemini AI और Rambler वॉइस इनपुट शामिल हैं।
  • Pixel 11 सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और 20 अगस्त से ऑफलाइन व ऑनलाइन बाजार में बिक्री के कारण भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

Google ने Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी. अमेरिका में 12 अगस्त को और इंडिया में आज यानी 13 अगस्त को. इसी सीरीज का क्या 'HiLight' है वो तो बताएंगे ही, लेकिन पहले उसकी बात करते जिसके बारे में आधा भारत पूछ रहा. Google Fitbit Air अक्टूबर में आएगा. कितने का, वो भी तभी पता चलेगा. अब बात करते पिक्सल डिवाइस की. गूगल ने पिछले साल के जैसे चार डिवाइस लॉन्च किए. Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold. इसके साथ में Pixel Watch 5 और Pixel Buds Pro 2 भी लॉन्च हुए हैं.

Advertisement
कीमत और उपलब्धता

Pixel 11 का दाम 89,999 रुपये से स्टार्ट होगा. Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये से स्टार्ट होगी. Pixel 11 Pro XL का मामला 1,34,999 रुपये से सेट होगा तो फोल्ड को अनफोल्ड करने के लिए 1,86,999 रुपये लगने वाले हैं. पिक्सल सीरीज में इस बार 256 जीबी के साथ 512 जीबी स्टोरेज भी मिलेगा तो दाम उस हिसाब से बढ़ जाएंगे. प्री-ऑर्डर स्टार्ट हो चुके हैं और 20 अगस्त से ऑफ़लाइन और ऑनलाइन मार्केट में सेल्स शुरू हो जाएगी. पिक्सल 11 के साथ तो एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी है, लेकिन प्रो सीरीज पर कंपनी 2 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है. Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XLके Obsidian कलर में बैक पैनल मैट फिनिश होने वाला है.

pixel 11
Pixel 11 कीमत 
Pixel 11 सीरीज का 'HiLight'

नई सीरीज का 'HiLight' है बैक पैनल पर कैमरे के साथ लगी बड़ी बिंदी जैसी एलईडी लाइट जो ग्लो करती है. इसे गूगल ने 'HiLight' कहा है. हालांकि ये लाइट सिर्फ किसी कॉन्टैक्ट के कॉल आने पर और Gemini से बतियाने पर ही जलने वाली है. किसी दूसरे ऐप मतलब एसएमएस, मेल या व्हाट्सऐप के लिए फिलहाल तो नहीं जुगजुगाने वाली. थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए सपोर्ट तो भूल ही जाइए. बाकी डिवाइस का डिजाइन पहले जैसा है. कैमरा बम्प पिक्सल 10 के मुकाबले 40 फीसदी पतला हुआ है. गूगल वाला कवर लगाने पर बाहर निकलेगा नहीं. अच्छी बात.

Advertisement

Google Tensor G6 चिपसेट है. IP68 रेटिंग है. मैगसेफ (Pixelsnap) वाली वायरलेस चार्जिंग (Qi 2.2 25W) है. कैमरा में भी अपग्रेड है. 48MP वाइड लेंस के साथ 13MP अल्ट्रा वाइड, 10.8MP 5x telephoto लेंस पीछे की तरफ तो सेल्फ़ी के लिए 10.5MP शूटर मिलेगा. एंड्रॉयड के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की बात करने की जरूरत ही नहीं क्योंकि वहां तो 7 साल का साथ है. लेकिन ये सब तो फ्लैग्शिप फोन में होता ही है. नया क्या है?

pixel 11
Google Tensor G6 चिपसेट 
सॉफ्टवेयर ही किंग है

पिक्सल 11 सीरीज से कंपनी ने एक नई परंपरा स्टार्ट करने की कोशिश की है जो आगे चलकर सैमसंग और ऐप्पल तक भी पहुंच सकती है. कंपनी का मानना है कि वो समय गया जब कहा जा था कि आप फोन के साथ क्या-क्या कर सकते हैं, बल्कि अब ये बोलना चाहिए कि फोन आपके लिए क्या-क्या कर सकता है. माने डिवाइस के सॉफ्टवेयर में AI कितना दम दिखा सकता है. गूगल फोन को एआई नहीं बल्कि अलादीन का चिराग जैसा कुछ बनाने जा रहा है. यूजर का हुकुम टाइप.

Advertisement

Gemini वही चिराग है जो सॉफ्टवेयर का किंग है. आपसे ऐसे बात करता मानो कोई दूसरा इंसान सामने खड़ा हो. आपके सवाल और Gemini के जवाब. Rambler नाम का वॉयस इनपुट फीचर यूजर के अपने होंठों को हल्की सी जुंबिश देने पर भी रिएक्ट करता है. माने जो आपने "um” भी किया तो Gemini हरकत करेगा.

गूगल ने सॉफ्टवेयर को बड़ी ताकत दी है. जैसे अब आप गूगल फोन से दूसरे एंड्रॉयड फोन में टैप करके फाइल शेयर कर सकते हैं. ये वाकई बड़ा दर्द खत्म करने वाला फीचर है. सेल्फ़ी कैमरा में टेलीप्रॉम्प्टर लगा दिया है तो आपको रील बनाते समय स्क्रिप्ट याद रखने की जरूरत नहीं होगी. सॉफ्टवेयर में बहुत कुछ है जो धीरे-धीरे करके आपके सामने लाया जाएगा. फिलहाल थोड़ी घड़ी देख लेते हैं.

ये भी पढ़ें: 5G की जगह 4G स्मार्टफोन की अचानक बंपर डिमांड होने लगी, कंपनियों ने भी बदले प्लान

Pixel Watch 5

हेल्थ वो सेक्टर है जहां हर टेक कंपनी के लिए बड़ा स्कोप है. गूगल का हेल्थ ऐप अब Google Health Coach जैसे काम करता है. Watch 5 के साथ कंपनी ने insulin resistance मापने का फीचर भी दिया है. इसकी कीमत 42,900 रुपये से स्टार्ट होगी.

जल्द मिलेंगे गूगल पिक्सल के रिव्यू के साथ.

वीडियो: फूड प्रोडक्ट प्रमोट करने से पहले FSSAI का नियम समझ लें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

Advertisement