मोहम्मद शमी. टीम इंडिया के स्टार पेसर. शमी कमाल की फॉर्म में चल रहे. टीम इंडिया के लिए विकेट्स चटका रहा है. ऑन-फील्ड शमी के लिए सब सही चल रहा है. लेकिन एक समय ऐसा था जब शमी के लिए ऑफ-फील्ड कुछ भी सही नहीं था. उनकी पर्सनल लाइफ में समस्याएं थी. और इन्हीं समस्याओं के बीच उनकी बीवी हसीन ज़हान ने उन पर कई आरोपों के बीच मैच-फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था.
पत्नी ने लगाया था मोहम्मद शमी पर मैच-फिक्सिंग का आरोप, गवाही में ईशांत शर्मा ने क्या कहा था?
"मैंने उनको बताया, मुझे उसकी पर्सनल चीज़ें नहीं पता..."


साल 2018 में हसीन ज़हान ने शमी पर मैच-फिक्सिंग के आरोप लगाए थे. जिसके बाद BCCI की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने मामले की जांच शुरू की थी. इस जांच में यूनिट ने इंडियन टीम के प्लेयर्स से भी बातचीत की थी. जिसके बारे में अब इंडियन पेसर ईशांत शर्मा ने बताया है. और साथ ही बताया है कि इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते और अच्छे हो गए थे.
क्रिकबज़ के शो में ईशांत शर्मा ने नीरज कुमार द्वारा लीड की गई कमिटी से की गई बातचीत के बारे में बताया,
“मैंने उनसे बात की और उन्होंने इस टॉपिक पर काफी कुछ बताया. जो भी हुआ था, एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने हम सब से बात की. और उन्होंने हमसे पूछा कि क्या शमी मैच-फिक्सिंग कर सकते हैं या नहीं. जैसे कि पुलिसवाले शिकायत लिखते है वैसे ही मुझसे सब कुछ पूछा गया और वो सब कुछ लिखा गया. मैंने उनको बताया, मुझे उसकी पर्सनल चीज़ें नहीं पता लेकिन मुझे 200 प्रतिशत य़कीन है कि वो ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं उसको इतने अच्छे से जानता हूं. जब उसको (शमी) को पता चला कि मैंने ऐसा कहा, उसको एहसास हुआ कि मैं उसके बारे में क्या सोचता हूं और हमारी दोस्ती और गहरी हो गई.”
बताते चलें, साल 2018 में हसीन ज़हान द्वारा लगाए गए इन आरोपों के कारण कारण BCCI ने शमी का सेंट्रल कॉट्रेक्ट भी होल्ड पर डाल दिया था. मैच-फिक्सिंग आरोपों में हसीन ज़हान का कहना था कि शमी को पाकिस्तानी लड़की ने पैसे भेजे है. और इन्हीं आरोपों के चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमिटी ने BCCI को जांच के आदेश दिए थे. बाद में, शमी को इन सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था.
वीडियो: Ind vs Aus के दूसरे टेस्ट में KL Rahul के होने पर Sunil Gavaskar Venkatesh Prasad की बात सुनिए | BGT






















