मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. शमी ने 6 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक वीडियो डालकर यह जानकारी दी. उन्होंने अपने हाथ में टेस्ट कैप और रेड बॉल लेकर ऐलान किया कि वह अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह रहे हैं.
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, 6 नवंबर से है खास कनेक्शन
मोहम्मद शमी ने छह नवंबर 2013 को टेस्ट डेब्यू किया था. अपने टेस्ट डेब्यू के 13 साल बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया.

मोहम्मद शमी के लिए छह नवंबर का दिन बेहद खास है. साल 2013 में इसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था. 13 साल बाद इसी तारीख को उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है. शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच सात जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला था. भारत को यहां ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. शमी ने अपने टेस्ट करियर में 64 खेले और 229 विकेट अपने नाम किए. वह छह बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे.
शमी का करियरशमी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था. अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार के कप्तान बने
शमी ने वीडियो में बताया कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे. इसके अलावा IPL और घरेलू क्रिकेट में भी एक्टिव रहेंगे. वह केवल इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.
वीडियो: दुनियादारी: क्या इजरायल में सत्ता की डोर आइजेनकोट के हाथों में जाएगी?












