The Lallantop

सूर्या को टीम से बाहर करने का समय आ गया? ये करने से पहले इस पूर्व खिलाड़ी की बात सुननी चाहिए

सूर्यकुमार यादव तीन टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद वो टीम के लीडर बने. लेकिन 2025 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा. उन्होंने 21 मैचों में सिर्फ 218 रन बनाए. इस खराब फॉर्म की वजह से फैंस और एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि 2026 वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान और प्लेयर को मौका देना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
वॉन का मानना है कि सूर्यकुमार अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं, इसलिए उन्हें जल्दबाजी में हटाना गलत होगा. (फोटो- PTI)

T20 World Cup में इंडियन टीम अभी तक अपने पोटेंशियल पर फरफॉर्म नहीं कर पाई है. मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बैटिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. साथ ही कप्तान सूर्या के भविष्य पर भी. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय कैप्टन को बैक किया है. वॉन का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को 2026 वर्ल्ड कप के बाद बाहर करना मूर्खता होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वॉन ने क्रिकबज पर कहा,

"अगर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव से आगे देखती है, तो ये मूर्खता होगी. मुझे लगता है कि वो एक जीनियस हैं."

Advertisement

वॉन का मानना है कि सूर्यकुमार अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं, इसलिए उन्हें जल्दबाजी में हटाना गलत होगा.

सूर्यकुमार यादव ने 2021 में डेब्यू किया था. वो तीन टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद वो टीम के लीडर बने. लेकिन 2025 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा. उन्होंने 21 मैचों में सिर्फ 218 रन बनाए. एवरेज 13.63 का रहा, और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा. इस खराब फॉर्म की वजह से फैंस और एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि 2026 वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान और प्लेयर को मौका देना चाहिए.

अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में होगा, और ये तय नहीं है कि सूर्यकुमार तब तक टीम में रहेंगे या नहीं. सूर्या कुछ महीनों में 36 साल के हो जाएंगे. कई लोग सोचते हैं कि टीम को युवा प्लेयर्स पर फोकस करना चाहिए, और सक्सेशन प्लान तैयार रखना चाहिए.

Advertisement

लेकिन माइकल वॉन इससे सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि सूर्यकुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी को आसानी से छोड़ना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

तिलक पर क्या बोले?

वर्ल्ड कप में टीम के नंबर 3 बैटर तिलक वर्मा की फॉर्म को लेकर भी काफी सवाल उठे हैं. तिलक ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैचों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी कुछ खास नहीं रहा. तिलक ने 118.19 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है, जो उनके नॉर्मल स्टाइल से काफी कम है.

वॉन ने तिलक का भी बचाव किया. उन्होंने कहा,

"वो शायद अपने स्ट्राइक रेट को थोड़ा और तेज करना चाहेंगे. लेकिन पूरी टीम की बैटिंग को देखें तो वैरायटी बहुत जरूरी है, लगातार अच्छा खेलने वाले प्लेयर्स भी चाहिए. कभी-कभी लगातार रन बनाने की वजह से स्ट्राइक रेट बाकियों जितना हाई नहीं होता है."

बता दें कि तिलक साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे. ये मैच इंडियन टीम 76 रनों से हार गई थी.

भारत को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों बचे मैच जीतने होंगे. टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 1 मार्च को टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलना है. इंडियन टीम को साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज वाले मैच के रिजल्ट पर भी नजर बनाए रखनी होगी. अगर वेस्टइंडीज वो मैच जीत गई, तो भारत के अगले राउंड में जाने के चांस काफी कम हो जाएंगे.

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement