The Lallantop

माइकल वॉन ने पाकिस्तान को धो डाला, काउंटी की सेकेंड डिवीजन टीम से कर दी तुलना

लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की खराब बैटिंग को लेकर माइकल वॉन ( Michael Vaughan) ने आलोचना की है. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रन बना पाई थी. व़ॉन ने पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को सेकेंड डिवीजन काउंटी टीम की तरह बताया.

Advertisement
post-main-image
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 110 रन बना पाया था. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 110 रन बना कर ऑल आउट हो गया, जिसमें कोई भी बल्लेबाज 46 से अधिक रन नहीं बना सका।
  • पाकिस्तान टीम की खराब बल्लेबाजी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की प्रभावी गेंदबाजी के कारण मेहमान टीम पारी में कम स्कोर पर आउट हो गई।
  • इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बना लिए हैं और कुल 261 रन की लीड हासिल कर ली है, जिससे पाकिस्तान के लिए मैच में वापसी करना कठिन होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान ने पहली इनिंग्स में सेरेंडर करदिया. इंग्लिश पेस अटैक के आगे टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पहली पारी में पाकिस्तान का कोई भी बैटर 46 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. मेहमान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि टीम टेस्ट लेवल के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है. उन्होंने पाकिस्तानी बैटिंग यूनिट की तुलना सेकेंड डिवीजन काउंटी टीम की बैटिंग लाइनअप से की.  

Advertisement
माइकल वॉन ने क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. इंग्लिश टीम ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. वहीं, अब लॉर्ड्स टेस्ट में भी मेहमान टीम पिछड़ गई है. उसके लिए कमबैक करना आसान नहीं होगा. टेस्ट मैच में खराब बैटिंग करने पर माइकल वॉन ने पाकिस्तान टीम पर निशाना साधा. उन्होंने BBC टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए कहा,

लेकिन, यह पाकिस्तान की बैटिंग है. क्या यह सकेंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है? पाकिस्तान के बैटर किसी भी लेवल की बैटिंग नहीं कर रहे हैं. इसे टेस्ट मैच की बल्लेबाजी कहना मुश्किल है.

Advertisement

उन्होंने पाकिस्तान की बैटिंग का मजाक उड़ाते हुए आगे कहा कि इंग्लैंड की बॉलिंग को नुकसान होना वाला नहीं हैं. पाकिस्तान का कोई भी बैटर इंग्लैंड के बॉलर्स को परेशान नहीं करेगा. कोई बैटर उनके बॉलिंग के स्टैट्स खराब नहीं करेगा. रोल अप. रोल अप. विकेट लेना कौन चाहता है?

ये भी पढ़ें: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, 100 पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा

Advertisement
110 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की शानदार बॉलिंग के आगे पहली इंग्ल्स में सिर्फ 110 रनों पर ढेर हो गई. इंजरी से वापस आए बाबर आजम ने भी निराश किया. वह सिर्फ 8 रन बना पाए. अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद और मोहम्मद रिजवान भी सिंगल डिजिट में ही स्कोर कर सके. पाकिस्तान के टॉप स्कोरर अजान अवैस रहे. उन्होंने 46 रन बनाए.

पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट चटकाए. जोफ्रा आर्चर ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. जबकि, जोश टंग ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आउट किया.

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी इनिंग्स में 3 विकेट पर 81 रन बनाए थे. दूसरे दिन इमेलियो गाय 30 रन और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर  नॉट आउट पवेलियन लौटे. इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स टेस्ट में 261 रनों की लीड ले चुकी है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लिश टीम 81 रनों से आगे खेलना शुरू करेगी. इससे पहले, इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 290 रन बनाए थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement