The Lallantop

CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका रिहा, SEM कोर्ट का आदेश

दिल्ली की SEM अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
आशुतोष रांका और सौरव दास को बड़ी राहत. (Photo Courtesy: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने 21 अक्टूबर को दोनों को जेल से रिलीज करने का आदेश जारी किया. 

Advertisement

जमानत मिलने के बाद CJP नेता सौरव दास ने कहा,  "सच की जीत हुई है." 

Advertisement

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ऋतु राज ने बतौर SEM सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से दी गई जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई का आदेश जारी किया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने दोनों की न्यायिक हिरासत को तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

बीती 13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्ये शिंदे अन्य 11 लोगों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गए थे. जबकि उससे पहले इस जगह को निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया था. लिहाजा वहां किसी भी तरह का प्रोटेस्ट अवैध करार दिया गया. इसके बावजूद CJP नेताओं ने वहां तिरंगा फहराया और SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारे लगाए. आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बाद भी वे नहीं माने और पुलिस के काम में अड़चन डाली. इसके बाद 14 लोगों को हिरासत में लिया गया.

सौरव और आशुतोष को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 18 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट ने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें धमका रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'रांका और सौरव दास के ऑर्डर फॉलो करता था', अभिजीत दिपके ने अब ये क्यों बोला?

इसके बाद 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई. ये समय पूरा होने के बाद उन्हें आज फिर कोर्ट के सामने पेश किया गया. इस बार उन्हें राहत मिल गई. कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से वकील अभिक चिमनी और प्रांजल अब्रोल पेश हुए थे.

इससे पहले, 21 अक्टूबर को ही दिल्ली हाई कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने रांका और दास के वकीलों को सुझाव दिया कि वे आज SEM के सामने होने वाली सुनवाई का इंतजार करें. इसके बाद दोनों ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी.

वीडियो: सौरव और आशुतोष पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, रात में ही तत्काल सुनवाई की याचिका की दायर

Advertisement