टीम इंडिया (Team India) ने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में इम्पैक्टफुल जीत दर्ज की. इस मुकाबले में उसने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया. भारत के पर्सपेक्टिव से यह शानदार जीत रही, लेकिन मैच के दौरान उसकी कमी भी सामने आई. इस मुकाबले में टीम इंडिया को छठवें गेंदबाज की कमी खली. छठे बॉलर के तौर पर शिवम दुबे ने 2 ओवर डाले, जिनमें उन्होंने 46 रन लुटाए. इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने अपनी बात रखी है. उनका कहना है, अगर शिवम दुबे (Shivam Dube) भारत के लिए मैच में बॉलिंग करते हैं, तो समझिए टीम इंडिया प्रेशर में है.
माइकल वॉन ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी, वेस्टइंडीज जरूर उठाना चाहेगी इसका फायदा
टीम इंडिया (Team India) 1 मार्च को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ अपना आखिरी सुपर 8 मैच खेलेगी. लेकिन, इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भारतीय टीम की कमजोरी बताई है.
.webp?width=360)

जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे को छठे बॉलर के तौर पर इस्तेमाल किया. वह 15वां ओवर डालने आए. बॉलिंग करते वक्त शिवम स्ट्रगल करते दिखे. वह लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए. जिम्बाब्वे के बैटर्स ने उनकी गेंदों पर जमकर स्ट्रोक लगाए. इस ओवर में शिवम ने 26 रन लुटाए.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में इंडिया ने 4 बार हराया, पर यहां वेस्टइंडीज का एक रिकॉर्ड टेंशन देने वाला है
इसके बाद, कैप्टन सूर्या ने शिवम दुबे से जिम्बाब्वे की पारी का आखिरी ओवर फिंकवाया. यह उनका दूसरा ओवर था. इस ओवर में भी शिवम दुबे लाइन-लेंथ पर कंट्रोल नहीं कर पाए. वह ऐसी गेंदें डाल रहे थे, जैसे कोई नौसिखिया बॉलर हों. पहले ओवर की तरह दूसरे ओवर में भी उन्होंने वाइड और नो बॉल डालीं. अपने दूसरे ओवर में शिवम दुबे ने 20 रन खर्च किए. इस तरह उन्होंने 2 ओवर में 46 रन लुटाए.
शिवम बॉलिंग करते हैं, तो भारत स्ट्रगल करेगाइंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर यह मैच किसी दूसरी टीम के खिलाफ होता, तो सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे से बॉलिंग नहीं करवाते. टीम इंडिया को इस मुकाबले में छठवें गेंदबाजी की कमी खली. उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा,
टीम इंडिया के छठे बॉलिंग ऑप्शन ने 2 ओवर में 46 रन दिए. अगर यह कोई और मैच होता तो शिवम दुबे 2 ओवर नहीं डालते. कप्तान को पता था कि जिम्बाब्वे मैच में पीछे हैं. इसलिए उन्होंने शिवम दुबे को 2 ओवर दिए. टीम इंडिया की बाकी बॉलिंग अच्छी रही. लेकिन शिवम जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं. अगर वह आगे मैचों में भी गेंदबाजी करते हैं. तो इसका मतलब भारत स्ट्रगल कर रहा है.
बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने टीम इंडिया को टी20 की बेस्ट टीम बताया. उन्होंने कहा,
1 मार्च को होगा नॉक आउट मुकाबलाभारत जिम्बाब्वे को 108 रनों से कम पर आउट करने के इरादे से उतरा था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तब आप देख सकते थे कि टीम इंडिया का जोश खत्म हो गया. लेकिन यह टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा दिन रहा. भारत वर्ल्ड कप जीतने की रेस में वापस आ गया है. मुझे लगता है कि वह दुनिया की बेस्ट टी20 टीम है.
भारतीय टीम सुपर 8 में अपना आखिरी मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन्स पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह नॉक आउट मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में एंट्री करेगी.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके















.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)


.webp?width=120)