The Lallantop

नस्लभेद का आरोप झेल रहे माइकल वॉन के साथ BBC ने क्या कर दिया?

वॉन की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं.

Advertisement
post-main-image
नस्लभेद आरोप में फंसे वॉन (फोटो - ट्विटर)
माइकल वॉन. अपने ट्वीट्स के लिए खूब चर्चा में रहने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान. माइकल वॉन अभी भी चर्चा में है लेकिन इस बार का कारण कुछ अलग है. हाल ही में वॉन पर नस्लभेद का आरोप लगा है. और इसके चलते ब्रॉडकास्टर BBC ने इनको अपने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दरअसल, बीते दिनों अज़ीम रफीक नाम के क्रिकेटर ने माइकल वॉन पर आरोप लगाया था कि 2009 में इंग्लिश काउंटी यॉर्कशर के लिए मैच खेलने से पहले वॉन ने रफीक समेत अन्य खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की थी. वॉन ने कहा था,
‘तुम जैसे लोग यहां बहुत हो गए है. हमें इसके लिए कुछ करना होगा.’
बताते चलें कि इस मैच में यॉर्कशर, नॉटिंघमशर के खिलाफ उतर रहा था. और ये मुकाबला प्रोफेशनल के तौर पर रफ़ीक का पहला मुकाबला था. # BBC का रुख अब इसी विवाद पर BBC ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. बीबीसी ने उनको ‘द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो’ से बाहर कर दिया है. माइकल वॉन ये शो बीते 12 सालों से कर रहे थे. और अब आने वाले सोमवार से वो इस शो पर नज़र नहीं आएंगे. # वॉन का पक्ष इस मामले पर माइकल वॉन का मानना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था. उन्होंने इन आरोंपों को सिरे से खारिज किया है. 'टेलीग्राफ’ अख़बार के अपने कॉलम में वॉन ने लिखा,
‘मैं इन बातों को सिरे से खारिज़ करता हूं कि मैंने वो शब्द कहे थे. मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है. ‘तुम लोग’ वाला कमेंट कभी हुआ ही नहीं था.’
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वॉन ने लिखा,
'10 साल पहले कहे गए शब्दों को याद करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति ग़लत भी हो सकता है. लेकिन मैं अडिग हूं कि उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया था. अगर रफीक को लगता है कि उस समय उनको परेशान करने के लिए कुछ कहा गया था, तो ये उनका मानना है.’
बताते चलें कि अज़ीम रफीक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी है. नौ साल की उम्र में वो इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे और तभी से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे है.

Advertisement
Advertisement