The Lallantop

यमाल के साथ बाथटब वाली फोटो पर मेसी ने क्या कहा?

लियोनल मेसी ( (Lionel Messi) ने लमीन यमाल (Lamine Yamal) की वायरल हो रही बाथटब फोटो पर रिएक्ट किया है. यह फोटो दो दशक पुरानी है. करीब 20 साल पहले मेसी यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में लमीन यमाल के साथ मेसी ने ये तस्वीर ख‍िंचवाई थी. अब 20 साल बाद, दोनों प्लेयर एक दूसरे के खिलाफ FIFA World Cup 2026 के फाइनल में खेलेंगे.

Advertisement
post-main-image
मेसी और यमाल की 20 पुरानी फोटो वायरल हो रही है. (फोटो-Retures)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा, जिसमें लियोनल मेसी और लमीन यमाल के बीच मुकाबला होगा।
  • करीब 20 साल पुरानी एक फोटो में मेसी छोटे लमीन यमाल को नहला रहे हैं, जो यूनिसेफ के फोटोशूट का हिस्सा थी, और यह फोटो वायरल हो रही है।
  • इस फाइनल के परिणाम से मेसी लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान बन सकते हैं, जबकि यमाल सबसे युवा विजेता बन सकते हैं।

FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को होगा. यह खिताबी मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर लियोनल मेसी (Lionel Messi) बनाम लमीन यमाल (Lamine Yamal) पर होगी. दोनों अपने-अपने टाइम के बेहतरीन प्लेयर हैं. लेकिन, इस खिताबी मुकाबले से पहले एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में मेसी नन्हें यमाल को नहला रहे हैं. अब इस फोटो पर मेसी ने रिएक्ट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
20 साल पहले ली गई थी फोटो

जब से अर्जेंटीना बनाम स्पेन का फाइनल सेट हुआ, तब से मेसी और नन्हें लमीन यमाल की फोटो वायरल हो रही है. करीब दो दशक पुरानी इस फोटो में मेसी छोटे से यमाल को बाथटब में नहला रहे हैं. इस मुलाकात का जरिया यूनिसेफ (UNICEF) का फोटो शूट था. इसके बाद से दोनों की फोटो अब फुटबॉल हिस्ट्री की एक आईकॉनिक इमेज बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘बॉल पजेशन इंग्लैंड के DNA में नहीं’, कोच थॉमस ट्यूशेल ने खुद के बचाव में क्या कह दिया?

Advertisement
बाथटब फोटो पर क्या बोले मेसी?

FIFA World Cup 2026 के फाइनल से पहले फैनेटिक्स फेस्ट में USA के लेजेंड फुटबॉलर टॉम ब्रेडी ने मेसी से उस आइकॉनिक फोटो के बारे में पूछा. इस दौरान उन्होंने 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में लमीन यमाल के खेलने पर भी मेसी से बात की. मेसी ने बाथटब वाली फोटो पर बात करते हुए कहा,

लमीन के साथ वो फोटो, जब वह बच्चा था, और अब हम वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे के सामने हैं. यह सोचकर सच में हैरान करने वाला लगता है.

इस दौरान मेसी ने यमाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यमाल बार्सिलोना के लिए खेलते हैं. मैं इस क्लब को बहुत प्यार करता हूं. इसके साथ ही मेसी ने यह भी कि वह यमाल को वर्ल्ड कप जीतने नहीं देना चाहते हैं. मेसी ने कहा,

Advertisement

लमीन वाकई कमाल के प्लेयर हैं. मैंने उन्हें बहुत फॉलो किया है. क्योंकि वह एक ऐसे क्लब के लिए खेलते हैं, जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं. उनके पास ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. लेकिन, हम कोशिश करेंगे कि कम से कम इस बार ऐसा न हो.

मेसी ने आगे कहा,

हम फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. हम उम्मीद करेंगे कि यमाल और उनकी टीम फाइनल में बेहतर परफॉर्मेंस न कर पाए.

वर्ल्ड कप ट्रॉफी से एक कदम दूर मेसी

FIFA World Cup 2026 की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार उठाने से मेसी एक कदम दूर हैं. अगर, अर्जेंटीना फाइनल जीतती है, तो मेसी लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे. लेकिन, अगर यह मुकाबला स्पेन जीतता है, तो लमीन यमाल वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे यंग प्लेयर बन सकते हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement