The Lallantop

मुंबई के दिनों को याद कर कृणाल पंड्या ने LSG के लिए कमाल कर दिया!

'कड़ी मेहनत का फल है.'

Advertisement
post-main-image
विकेट लेने के बाद कृणाल पंड्या (PTI)

IPL 2023 का कारवां लखनऊ पहुंचा. होम टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा था. इस मैच को केएल राहुल की टीम ने पांच विकेट से जीता. मैच में कृणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. कृणाल ने पहले सनराइजर्स के तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा और फिर छोटे चेज़ में 34 रन भी बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में कृणाल ने विस्तार से बात की. उन्होंने अपनी तैयारी से लेकर विपक्षी कैप्टन एडन मार्करम को कैसे आउट किया, सबके बारे में बताया. कृणाल ने कहा -

फील्ड पर मेरे लिए ये दिन कमाल का था. बैटिंग और बोलिंग, दोनों इंजॉय किया. रन्स, विकेट्स, सब कुछ मेहनत से कमाना पड़ता है. उनके बैटिंग लाइनअप में बहुत सारे राइट हैंडर्स हैं. पता था मुझे चार ओवर डालने होंगे. इस साल मैं अच्छे हेड स्पेस में हूं. आपके पास क्लैरिटी होती है तो आपके लिए चीज़ें काम करती हैं. मैं प्रोसेस पर ध्यान देता हूं, रिजल्ट पर फोकस नहीं रखता. मैंने क्रिकेट से कुछ महीनों का ब्रेक लिया था. मैं सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट खेल रहा था. मैं अपनी बॉलिंग पर काम करना चाहता था.

Advertisement

कृणाल ने इसके बाद अपनी बॉलिंग पर बात की. उन्होंने आगे कहा -

पिछले 2-3 साल में मैं बहुत बाहर बॉल करने लगा था. मैंने पिछले कुछ समय से बॉल को स्टंप के पास रख टर्न करवाने की कोशिश की है. इस सबसे मुझे फायदा मिल रहा है. लोग कहते हैं मैं बॉल को टर्न नहीं करवाता, शायद इससे समझ आ जाएगा (कैसे आउट हुए एडन मार्करम). मैं याद करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैंने IPL में पहले 4-5 साल कैसे बैटिंग की थी, जब मैं मुंबई के लिए नंबर चार पर बैटिंग करता था. मैं वही रिदम और कंसिस्टेंसी ढूंढ रहा हूं. मैं किसी भी ट्रैक पर खुश हूं. प्लेयर ऑफ द मैच मिला, अच्छा लगा. मैं ये अवार्ड अपनी पत्नी को डेडिकेट करना चाहता हूं. उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है.

#मैच में क्या हुआ?

टॉस जीतकर बैटिंग चुनकर SRH 121 तक ही पहुंच सकी. ओपनर अनमोलप्रीत सिंह ने 31, राहुल त्रिपाठी ने 35 और अब्दुल समद ने 21 रन बनाए. आखिरी ओवर में समद के दो छक्कों से SRH फै़न्स को थोड़ी उम्मीद मिली होगी. चेज़ करने उतरी LSG की टीम को मुश्किल हुई, ऐसा कहना गलत होगा. केएल राहुल और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े. राहुल ने 35 रन की पारी खेली. कृणाल पंड्या ने 34 रन बनाकर टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचाया. जो बचा था, निकोलस पूरन ने निपटा दिया. इस सीज़न ये SRH की लगातार दूसरी हार है. 

Advertisement

वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा

Advertisement