टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अब तक अजेय है. इसमें टीम के गेंदबाजों का अहम रोल रहा. इसका ज्यादातर क्रेडिट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम जाता है लेकिन पूर्व बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत (Kris Srikanth) का कहना कुछ और है. उन्हें लगता है कि वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में टीम के लिए काफी अहम रहेंगे. श्रीकांत के मुताबिक वरुण जितने काबिल है, उन्हें उतना श्रेय नहीं मिलता.
बुमराह से ज्यादा खतरनाक हैं वरुण? दिग्गज ने दोनों के आंकड़े निकालकर रख दिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे. इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया.


वरुण और बुमराह ने अब तक साथ में जो 21 मैच खेले हैं, उनमें विकेट लेने के मामले में स्पिनर वरुण ने तेज गेंदबाज को पछाड़ दिया है. इन 21 मैच में वरुण ने 30 और बुमराह ने 22 विकेट लिए हैं. इसी प्रदर्शन को याद दिलाते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा,
लोगों को पता नहीं चलता कि वरुण क्या गेंदबाजी कर रहा है. क्या ये गूगली है? क्या सीधी गेंद है? क्या धीमी है? क्या तेज है? किसी को नहीं पता. अचानक वो एक तेज गेंद फेंकता है. फिर अपनी गति बदल देता है. कई तरह के वैरिएशन. लंबा रन-अप, रिलैक्सड एक्शन लेकिन बहुत डेसेप्टिव. सच कहूं तो, उसे उतना श्रेय नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए. बुमराह शानदार है. बुमराह जैसा गेंदबाज आसानी से नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की सरकार बदलते ही बदल गया रुख? नए खेल मंत्री ने आगे का प्लान बताया
वरुण ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट झटक थे. इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. 66 रन की पारी खेलने वाले शिवम दुबे को यह अवॉर्ड मिला. श्रीकांत इससे हैरान हैं. उन्होंने कहा,
हां, शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच के हकदार थे. मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा. लेकिन अगर आप वरुण के आंकड़ों को देखें - बहुत कम रन देकर तीन विकेट, सभी टॉप ऑर्डर के विकेट. तो उन्हें मैन ऑफ द मैच के दावेदारों में क्यों नहीं माना गया? किसी ने इस बारे में सोचा तक नहीं.
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
चेन्नई कनेक्शन नहीं तारीफ की वजहवह सौ प्रतिशत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं. उनकी कंसिसटेंसी के कारण. हर मैच में, चाहे उनका दिन खराब ही क्यों न हो, वह सिर्फ 34 या 35 रन ही देते हैं. टी20 क्रिकेट में एक स्पिनर के लिए चार ओवर में 36 रन देना बिल्कुल माना नहीं जा सकता. लेकिन इसके बावजूद वह एक या दो विकेट जरूर ले लेते हैं.
वरुण भी श्रीकांत की ही तरह तमिलनाडु के रहने वाले हैं. लेकिन श्रीकांत ने साफ किया अगर वह वरुण की तारीफ कर रहे हैं तो सिर्फ उनके प्रदर्शन की तर्ज पर. श्रीकांत ने कहा,
वरुण, तुम आज के ज़माने के महान खिलाड़ी हो. मैं तुम्हें दिल से ईमानदारी से कह रहा हूं. इसलिए नहीं कि तुम तमिल हो, तमिलनाडु या चेन्नई से हो. नहीं. बल्कि सिर्फ़ अपनी प्रतिभा की वजह से. हर बल्लेबाज संघर्ष कर रहा है. उन्हें नहीं पता कि उसका सामना कैसे करें. उन्हें नहीं पता कि डिफेंस करें या अटैक करें. उन्हें नहीं पता कि उसके खिलाफ क्या करें.
वरुण अब रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के सुपर 8 मुकाबले में नजर आएंगे. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा.
वीडियो: 'कोक स्टूडियो ही ठीक है, क्रिकेट रहने दो...' इंडियन कॉमेडियन ने पाकिस्तान के खूब मज़े लिए











.webp?width=275)





.webp?width=120)




