The Lallantop

DRS में फ़ेल होने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़

डिविलियर्स और डुप्लेसी ने मिलकर बड़ी पार्टनरशिप बनाई थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हार्दिक पंड्या. शुरुआत हुई आईपीएल से. 'दिखने' वाली शुरुआत. अब टेस्ट टीम में हैं. चौथा मैच खेल रहे हैं. 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं. पांचवां मिला डु-प्लेसी के रूप में. डु-प्लेसी खेल रहे थे 62 रन पर. 114 रन की पार्टनरशिप की थी डिविलियर्स के साथ. जसप्रीत बुमराह पंड्या अपना छठा ओवर फ़ेंक रहे थे. पंड्या ने पहली 2 गेंदों में चौके खाए. तीसरी गेंद पंड्या ने डु-प्लेसी के पैर पर दे मारी. अम्पायर ने नॉट-आउट दिया. लेकिन कोहली ने रिव्यू ले लिया. अम्पायर्स कॉल की वजह से डु-प्लेसी बच गए. कोहली बेहद नाखुश दिखे. अम्पायर्स कॉल ने ही डु-प्लेसी को बचाया. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया. पांचवी गेंद ऑफ़स्टंप के बाहर जा रही गेंद को कट करने की कोशिश की कोशिश की और लेट हो गए. गेंद बल्ले के किनारे को लेते हुए साहा के दस्तानों में चली गई. कोहली दौड़ते हुए डु-प्लेसी के पास पहुंचे और बहुत चीखे-चिल्लाए. काफ़ी हल्ला काटा. अंग्रेजी में इसे 'सेंड-ऑफ़' कहते हैं.

ये भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेट

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार – 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेट

टीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे

Advertisement
Advertisement