'हमने एक-दूसरे के खिलाफ कई बार खेला है. हमें पता था कि यह क्रिकेट का बेहतरीन मैच होने वाला है. पूरी परफॉर्मेंस के दौरान दिलाई गई दिलेरी के लिए बेहद खुश हूं. मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन अंत में मैच-अप्स का फायदा उठाना अहम था. मिचेल का कैरेक्टर आज अलग दिखा, एक कमाल की पारी. T20 क्रिकेट छोटी-छोटी मार्जिन्स का है. हमारे हाथ में विकेट्स थे जो कि बेहद जरूरी बात थी. नीशम आया और गेंद पर करारा प्रहार किया और गेम का मोमेंटम ही बदल दिया. अंत में यही निर्णायक रहा.'बता दें कि कई लोग न्यूज़ीलैंड की इस जीत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का बदला भी बता रहे हैं. इस फाइनल में इंग्लैंड ने विवादास्पद बाउंड्री काउंट रूल के दम पर न्यूज़ीलैंड को हराया था. और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी. उस मैच की तरह यह मैच भी रोमांचक रहा लेकिन अंत में रिजल्ट इंग्लैंड की जगह न्यूज़ीलैंड की ओर चला गया. अब न्यूज़ीलैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर से भिड़ना होगा. फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा.
इंग्लैंड को पीटकर क्या बोले केन विलियमसन?
फाइनल में न्यूज़ीलैंड.
Advertisement

England को हराने के बाद New Zealand Captain Kane Williamson ने Jimmy Neesham और Mitchell को खूब सराहा (एपी फोटो)
केन विलियमसन. इस वक्त दुनिया के सबसे खुश इंसानों में से एक. विलियमसन की टीम लगातार तीसरे ICC इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है. वनडे वर्ल्ड कप, WTC फाइनल के बाद अब न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया. डैरिल मिचेल और जिमी नीशम की कमाल की बैटिंग के दम पर न्यूज़ीलैंड ने बेहद आसानी से इंग्लैंड को हरा दिया. जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने पहले तीन ओवर में ही मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन के विकेट गंवा दिए. जिसके बाद डेवन कॉन्वे और मिचेल ने मिलकर न्यूज़ीलैंड को धीरे-धीरे मैच में वापसी कराई.
कॉन्वे 46 रन बनाकर आउट हुए. और फिर ग्लेन फिलिप्स भी सस्ते में निपट गए. लेकिन इसके बाद आए नीशम ने 17वें ओवर में 23 रन बटोरते हुए मैच न्यूज़ीलैंड की ओर मोड़ दिया. नीशम ने 11 गेंदों पर 27 रन बनाए. नीशम के आउट होने के बाद भी टिके रहे मिचेल ने 47 गेंदों पर 72 रन की पारी खेल न्यूज़ीलैंड को जीत दिला दी. मैच के बाद अपनी टीम की तारीफ करते हुए केन विलियमसन ने कहा,
Advertisement













