जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow). इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़. चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. उनके पैर की सर्जरी हुई थी, जिस वजह से वो इस पूरे साल क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. कुछ समय पहले ही गोल्फ खेलते समय बेयरस्टो के पैर में फ्रैक्चर आ गया था. साथ ही उनका टखना भी खिसक गया था.
अब इंग्लिश बैटर ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी चोट की कुछ तस्वीरें शेयर की है. साथ ही उन्होंने एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी पैर की सर्जरी सफल रही है और अगले कुछ दिन अहम रहने वाले हैं.
जॉनी बेयरस्टो ने बता दिया कब करेंगे क्रिकेट मैदान पर वापसी
T20 वर्ल्ड कप से बाहर हैं बेयरस्टो.


इंग्लिश बैटर ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों पैरों पर खड़ा होना फिलहाल उनका पहला लक्ष्य है. बेयरस्टो ने लिखा,
‘मैं कब फिर से क्रिकेट खेल पाउंगा, फिलहाल ये कहना जल्दबाजी होगी. मेरा पहला लक्ष्य दोनों पैरों पर खड़ा होना है. एक बात निश्चित है कि मैं इस साल क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिख पाऊंगा. हालांकि, अगले साल क्या होगा इसका मैं और इंतजार नहीं कर सकता. हमेशा की तरह आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.'
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पैर में तीन जगह फ्रैक्चर था, जिस वजह से उन्हें ऑपरेशन की जरूरत पड़ी. उन्होंने लिखा,
# Bairstow की जगह Hales को मिला मौका‘मेरी टांग में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया था और मेरा टखना भी खिसक गया था, जिसके लिए ऑपरेशन की जरूरत पड़ी. हालांकि अच्छी बात ये है कि ऑपरेशन सफल रहा. मेरी सर्जरी को अब तीन सप्ताह हो गए हैं और मेरे टांके हटा दिए गए हैं. अब पैर की सूजन ठीक करनी होगी. अगले कुछ हफ्ते रिकवरी के लिए अहम होने वाले हैं.’
ECB ने बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर एलेक्स हेल्स को टीम में जगह दी है. हेल्स ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज़ के दौरान करीब साढ़े तीन साल के लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. इस सीरीज़ से पहले हेल्स ने अपना आखिरी T20I मैच 10 मार्च 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले ड्रग्स टेस्ट में फेल होने की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था. हेल्स के T20I करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 66 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 30.06 की औसत से कुल 1774 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.98 का रहा है.
# T20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम:जोस बटलर, मोईन अली, एलेक्स हेल्स, दाविद मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टन, रीस टोप्ली, डेविड विली, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
रिजर्व खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टायमल मिल्स
सरफ़राज़ खान को टीम इंडिया में डेब्यू करवाने वाले लोगों को ये वीडियो देख लेना चाहिए!




















