The Lallantop

मालवीय नगर हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

दिल्ली के Malviya Nagar इलाके के Hotel Flourish Stay में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. परिवार गुरुग्राम से पिता के इलाज के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल में आया था.

Advertisement
post-main-image
होटल में लगी आग में विवेक अग्रवाल (बीच में) उनकी पत्नी तर्जनी(बाएं) बेटियां (एक बाएं-एक दाएं) पर्ल और एंजल की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे) 
author-image
अमित भारद्वाज

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में गुरुग्राम के एक परिवार के 8 लोगों की मौत होने की खबर है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम सेक्टर 46 के रहने वाले विवेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ इस होटल में स्टे कर रहे थे. उनके साथ उनकी मां, पत्नी, दो बेटियां, मौसा-मौसी और एक मामा भी थे. परिवार के ही एक सदस्य ने आजतक के अमित भारद्वाज से बातचीत में बताया कि हादसे में इन सभी की मौत हो गई है.

होटल की आग में परिवार की मौत

विवेक के पिता राधेश्याम अग्रवाल फेफड़े से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए साकेत इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं. सभी मृतक राधेश्याम से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. बाद में वे पास ही में मालवीय नगर के फ्लोरिश होटल में स्टे करने के लिए रुक गए. क्योंकि, घर से अस्पताल की दूरी काफी ज्यादा थी.

Advertisement

विवेक के साथ उनकी पत्नी तर्जनी, 2 बेटियां एंजल और पर्ल, मां प्रेमलता, मौसा-मौसी झिमरी लाल, कमला और मामा अशोक गहलोत भी होटल में ठहरे थे. हादसे में सभी को अपनी जान गंवानी पड़ी है. बताया गया कि विवेक के मौसी-मौसा और मामा राजस्थान से उनके पिता को देखने आए थे. घटना के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Delhi
विवेक की मां और बेटियां.

इंडिया टुडे से जुड़े अमित भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्स अस्पताल में इलाज करा रहे 80 साल के राधेश्याम अग्रवाल को इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा. होटल में लगी आग से 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. मामले की जांच की जा रही है कि होटल में आग किस वजह से लगी.

वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire: हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान घायल

Advertisement

Advertisement