इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं. इन दिनों वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. इस सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ल में चल रहा है. मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट ने इंग्लैंड के पहली इनिंग्स में शानदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई.
पाकिस्तान के खिलाफ जो रूट का दंगल, सचिन की कर ली बराबरी, अब नजर इस 'महारिकॉर्ड' पर
PAK Vs ENG Test: जो रूट (Joe Root) ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में अर्धशतक लगाया. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 66 रन बनाए. इस दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरीज का रिकॉर्ड बराबर कर लिया.

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती झटकों से उबारा. इंग्लिश टीम का दूसरा विकेट 48 रनों पर गिर गया था. ऐसे में उन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर 150 रनों की पार्टनरशिप की. कॉक्स 73 रन बनाकर आउट हुए. जबकि, रूट ने 66 रनों की कप्तानी पारी खेली.
रूट ने अपनी 66 रनों की इनिंग्स के दौरान टेस्ट में खास मुकाम हासिल किया. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले सचिन की बराबरी पर पहुंच गए. सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 इनिंग्स में 68 फिफ्फी लगाई थी. जबकि, जो रूट ने 167वें टेस्ट की 305वीं इनिंग्स के दौरान टेस्ट में 68वीं फिफ्टी जड़कर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट ने सचिन से 24 पारियां कम खेली हैं.
अब जो रूट के निशान पर सचिन का 'महारिकॉर्ड' है. ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से फेमस सचिन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए. रूट धीरे-धीरे इस 'महारिकॉर्ड; के करीब पहुंच रहे हैं. वह सचिन के इस रिकॉर्ड से 1741 रन पीछे हैं. रूट अब तक 14180 रन बना चुके हैं.
शानदार फॉर्म में जो रूटइंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पिछले कुछ सालों से शानदार फॉर्म दिखाई है. अगर उनकी यही फॉर्म जारी रही, तो वह 2027-2029 WTC के साइकिल में सचिन के रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. जो रूट ने 2021 से लेकर अब तक लगातार कंसिस्टेंसी दिखाई है. साल 2021 में जो रूट ने 1708 रन बनाए. 2022 में 1098 रन बनाने में सफल रहे. साल 2023 में उनके बल्ले से 787 रन निकले. 2024 में उन्होंने 1556 रन स्कोर किए. जबकि, 2025 में 805 रन बनाए. साल 2026 में जो रूट पाचवें टेस्ट में अब तक 403 रन बना चुके हैं.
66 का गजब संयोगजो रूट की पारी के दरौान लीड्स टेस्ट में अजब-गजब संयोग भी देखने को मिला. जो रूट 66 नंबर की जर्सी पहनते हैं. वह कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की 66वें टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने 66 रनों की पारी भी खेली.
ये भी पढ़ें: गेंद हवा में घूमी और खेल खत्म! मानव सुथार ने दिखाई 'क्लासिकल' स्पिन की झलक
इंग्लैंड की पकड़ मजबूतलीड्स टेस्ट के बात करें, तो इंग्लैंड ने पकड़ मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लिश टीम ने 8 विकेट पर 366 रन बनाए थे. जैमी स्मिथ 16 और जोफ्रा आर्चर बगैर खाता खोले नॉट आउट पवेलियन लौटे.
इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे दिन दो विकेट पर 112 रनों से आगे खेलना शुरू किया. पहले दिन के नॉट आउट बैटर जॉर्डन कॉक्स ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 73 रन बनाए. जो रूट ने 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान हैरी ब्रूक ने अटैकिंग बल्लेबाजी की. उन्होंने 93 बॉल्स पर 91 रन जड़े. ब्रूक ने अपनी इनिंग्स में 13 चौके लगाए. पाकिस्तान के पेसर अली उस्मान सबसे सफल बॉलर रहे. वह अब तक 5 विकेट ले चुके हैं.
कुल मिलाकर, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पकड़ बना ली है. पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड 195 रनों से आगे हैं. पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग्स में 171 रन बनाए थे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









