The Lallantop

बुमराह-कुलदीप के चार ओवर, भारत का फ़ाइनल जाना वहीं तय हो गया था!

वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में 398 रन्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम एक समय मज़बूत स्थिति में लग रही थी. लेकिन बुमराह-कुलदीप की जोड़ी ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के वो चार ओवर. (तस्वीर: PTI)

वनडे वर्ल्डकप 2023 का सेमीफाइनल. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों की मदद से 397 रन कूट डाले. न्यूजीलैंड को मिला 398 रन्स का लक्ष्य. यानी लगभग 8 रन प्रति ओवर के रेट से रन बनाने थे. इतने बड़े स्कोर का पीछे करने उतरी न्यूजीलैंड के दो विकेट जल्दी गिर गए थे. इसके बाद कीवी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग करना शुरू किया. लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के चार ओवर्स ने मैच भारत की ओर मोड़ दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बुमराह-कुलदीप ने न्यूजीलैंड को घेरा

न्यूजीलैंड ने 32 ओवर्स में चार विकेट खोकर 220 रन बना लिए थे. डेरिल मिचेल एक छोर से लगातार रन बना रहे थे. उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था. न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 18 ओवर्स में लगभग 180 रन चाहिए थे. बैटिंग करने आए ग्लेन फिलिप्स ने ताबतोड़ खेलते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से मिचेल का पूरा साथ दिया. इंडियन फ़ैन्स को 2019 का डर सताने लगा था. दोनों के बीच 75 रनों की पार्टनरशिप हो गई थी. रोहित शर्मा और बाकी प्लेयर्स के चेहरे पर प्रेशर साफ़ दिख रहा था. गेंदबाज कोई भी हो, बाउंड्री हर ओवर में आ रही थी. पारी का 41वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद सिराज. उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौके समेत कुल 20 रन लुटा दिए. यानी बढ़ता हुआ प्रेशर अब पहाड़ बनने लगा था. 

लेकिन फिर कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को बॉल थमा दी. इससे पहले कुलदीप अपने आठ ओवर्स में 50 रन दे चुके थे. न्यूजीलैंड को यहां से चाहिए थे 11 रन प्रति ओवर. लेकिन कुलदीप ने अपने 9वें ओवर और कीवी पारी के 42वें ओवर में दिए केवल दो रन. कुलदीप का ये ओवर काफी निर्णायक साबित हुआ. फ़ैन्स को लगा, गेम पलटने लगा है. न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाज़ों पर दवाब बनने लगना. इस दवाब का फायदा बुमराह ने उठाया.

Advertisement

अगला ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह ने सात रन देकर मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी को तोड़ दिया. यहां से न्यूजीलैंड की टीम पर दवाब बहुत ज्यादा बढ़ चुका था. रोहित ने गेंद फिर से कुलदीप को थमाई. उन्होंने अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऐसे नाज़ुक मोड़ पर महज चार रन देते हुए एक विकेट झटका. अब न्यूजीलैंड को 6 ओवर्स में करीब 100 रन बनाने थे. यानी 16 रन प्रति ओवर से ज्यादा की ज़रूरत. कप्तान ने एक बार फिर से डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया. उन्होंने ऐसे मोड़ पर महज सात रन दिए. और रही सही कसर पुरी कर दी.

न्यूजीलैंड को यहां से चाहिए थे 30 गेंदों में 92 रन. यानी 18 का रिक्वार्ड रन रेट. महज चार ओवर्स में मैच का पासा पूरी तरह से पलट चुका था. रनरेट का मीटर 11 रन प्रति ओवर से 18 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया. इसके बाद बॉलिंग करने आए मोहम्मद शमी ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड का लगातार तीसरा फ़ाइनल खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया.

Advertisement
शमी का कहर 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी की शानदार बॉलिंग की मदद से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. टीम इंडिया का इस वर्ल्डकप में विजयी अभियान जारी है. रोहित की अगुवाई वाली टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है. सेमीफाइनल में टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 397 रन बना लिए थे. विराट और श्रेयस ने शतक जड़े थे. इसके बाद टीम के बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित कर दी. मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए. उन्होंने 9.5 ओवरों में 57 रन देकर 7 विकेट लिए. 19 नवंबर को फ़ाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया से होगा. 

वीडियो: शोएब अख्तर विश्व कप 2023 के बीच माडर्न डे क्रिकेट पर गुस्सा हो गए!

Advertisement