जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का फाइनल जीत लिया है. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की टीम चैंपियन बनी है. टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. खिताबी मुकाबले में उसके सामने मजबूत कर्नाटक (Karnataka) की टीम थी. दोनों टीमों के बीच करीब 5 दिनों तक चला फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा. लेकिन, पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम चैंपियन बनी.
जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, आकिब नबी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir)की टीम ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है. यह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. खिताबी मुकाबले में उसके सामने मजबूत कर्नाटक (Karnataka) की टीम थी.


इस फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 121 रन बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के बैटर शुभम पुंडीर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार बॉलिंग करने वाले आकिब नबी को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए.
66 साल बाद पूरा हुआ सपनाजम्मू-कश्मीर को पहला खिताब जीतने के लिए करीब 66 साल इंतजार करना पड़ा. टीम ने 1959-1960 के सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. उसके बाद से, यह टीम लगातार इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलती रही. इसके बावजूद, उसे पहली ट्रॉफी जीतने में 66 साल लग गए. जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी.
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर बनाया. पहली इनिंग्स में टीम के टॉप स्कोरर शुभम पुंडीर रहे, उन्होंने 121 रन बनाए. उनके अलावा, यावेर हसन ने 88, साहिल लोटरा ने 72, कप्तान पारस डोगरा ने 70 और कन्हैया वधावन ने भी 70 रनों की पारियां खेलीं. कर्नाटक के लिए बेहतरीन बॉलिंग करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए.
293 रनों पर सिमटा कर्नाटकरणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में कर्नाटक की टीम जम्मू-कश्मीर की बेहतरीन बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाई. पूरी टीम पहली पारी में 293 रनों पर ढेर हो गई. कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 160 रन बनाए. उनके अलावा, कृतिक कृष्णा ने 36 और श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए. कर्नाटक की टीम में कई प्लेयर थे, जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का तगड़ा एक्सपीरिएंस है. लेकिन इस खिताबी मुकाबले में केएल राहुल, करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल ने निराश किया. जम्मू-कश्मीर की तरफ से पआकिब नबी ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 5 विकेट चटकाए.
दूसरी पारी में छाए साहिल और इकबालजम्मू-कश्मीर को पहली पारी के आधार पर 291 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद, उसके बैटर्स ने दूसरी पारी में भी कमाल कर दिया. ओपनर कामरान इकबाल ने 160 रनों की नॉट पारी खेली. उनके अलावा, साहिल लोटरा ने भी नॉट आउट 101 रन बनाए. पांचवें दिन लंच के बाद तक जम्मू-कश्मीर ने बैटिंग की. उसने 4 विकेट पर 342 रन बनाए. इस समय तक जम्मू-कश्मीर की टीम 633 रनों की लीड ले चुकी थी. लास्ट दिन मैच का रिजल्ट निकलना संभव नहीं था. इसके बाद, दोनों टीमों के कप्तान ड्रॉ करने पर राजी हो गए.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के














.webp?width=275)


.webp?width=120)

