The Lallantop

दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का तूफान, फाइनल में ठोका ताबड़तोड़ दोहरा शतक

ईस्ट जोन के कप्तान Ishan Kishan ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने खिताबी मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा. वह 250 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें बैटर हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है।
  • चेन्नी में अधिक गर्मी और थकावट की वजह से ईशान किशन ने रिटायर्ड हर्ट होकर अपनी पारी समाप्त की।
  • ईशान किशन के प्रदर्शन से ईस्ट जोन ने पहले दो दिन में 652 रन बनाकर फाइनल में बढ़त बना ली है।

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तूफानी बैटिंग कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा. पहले दिन शतक पूरा करने वाले ईशान ने दूसरे दूसरे दिन भी तिलक वर्मा (Tilak Verma) की टीम के गेंदबाजों की खूब कुटाई की.

Advertisement

अपनी तूफानी पारी से उन्होंने दिखा दिया कि एक कैप्टन के तौर पर भी वह अग्रेसिव माइंडसेट के साथ टीम को लीड करते हैं.ईशान ने डबल सेंचुरी पारी के दौरान पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल की. वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बैटर है. उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.

रिटायर्ड हर्ट हुए ईशान

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. पहले दिन उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. वह नॉट आउट 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. इसके बाद दूसरे दिन भी उन्होंने साउथ जोन के बॉलर्स को फुर्सत नहीं लेने दी. इस बीच ईशान ने आक्रामक बैटिंग करके डबल सेंचुरी लगाई. उन्होंने दोहरा शतक 270 बॉल्स पर पूरा किया.

Advertisement

ईशान यहीं नहीं रुके. डबल सेंचुरी पूरी करने के बाद, एक छोर से धुआंधार बैटिंग जारी रखी. वह 301 बॉल्स पर 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. ईशान किशन अपनी इनिंग्स ने 27 चौके और 7 छक्के उड़ाए. उनके रिटायर्ड हर्ट आउट होने की वजह से चेन्नई का गर्म मौसम रहा. ज्यादा गर्मी के चलते ईशान को परेशानी हुई. वह थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया.

ईशान स्पेशल क्लब में शामिल

ईशान ने डबल सेंचुरी पारी के दौरान पर्सनल अचीवमेंट हासिल की. वह भारत को उन पांच गिने-चुने बैटर्स में शामिर हो गए, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ा है. इसके अलावा वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले तीसरे बैटर हैं. टूर्नामेंट के फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेट रमन लांबा ने नाम है.

रमन लांबा ने 1987-1988 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन बनाए थे. इसी फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन के बैटर अंशुमान गायकवाड़ ने 216 रनों की पारी खेली थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान दिखाई नीचता, क्रांति गौड़ पर किए भद्दे कॉमेंट

चेतेश्वर पुजारा ने 2016-2017 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया रेड के खिलाफ नॉट आउट 256 रन बनाए. जबकि, 2022-2023 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में यशस्वी जायसवाल ने साउथ जोन के खिलाफ 209 रन बनाए थे. अब इस लिस्ट में ईशान किशन भी शामिल हो गए हैं.

चेन्नई में खेले जा रहे इस दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन  ईस्ट जोन ने 145 ओवर्स में 6 विकेट पर 652 रन बना लिए थे.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement