The Lallantop

कुलदीप यादव फाइनल में वरुण चक्रवर्ती से क्यों बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं?

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) टी20 वर्ल्ड कप में काफी महंगे रहे हैं. वह इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदों पर कंट्रोल नहीं कर पाए हैं. उनके खिलाफ बैटर्स ने बेखौफ होकर शॉट्स लगाए हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप में अपनी लय नहीं ढूंढ पाए हैं. (फोटो- PTI)

8 मार्च को टीम इंडिया (Team India) फाइनल में न्यूजीलैंड को टक्कर देने उतरेगी. इस दौरान भारत की नज़रें तीसरे खिताब पर होंगी. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस बेहतर रही. इसी दमदार प्रदर्शन के चलते वह फाइनल में पहुंच पाई. भारतीय टीम अब ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर है. अब टीम इंडिया चैंपियन बनेगी या नहीं, यह तो 8 मार्च को पता चलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऑउट ऑफ फॉर्म हैं वरुण

लेकिन, इस फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) की फॉर्म चिंताजनक है. ग्रुप स्टेज के बाद से इस मिस्ट्री बॉलर की काफी पिटाई हुई. वरुण ने सुपर-8 से बहुत रन लुटाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उनकी खूब कुटाई हुई. इस करो या मरो वाले मैच में उन्होंने 64 रन दिए थे. वर्ल्ड कप 2026 की बात करें, तो वरुण 8 मैचों में अब तक 248 रन खर्च कर चुके हैं.  

वरुण चक्रवर्ती शॉर्टेस्ट फॉर्मेंट के बेहतरीन बॉलर है, इसमें कोई शंका नहीं है. मौजूदा समय में वह T20I के नंबर वन गेंदबाज भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में वह लीडिंग विकेट टेकर्स की लिस्ट में हैं. इसके बावजूद, उनकी बॉलिंग में पहले वाली बात नहीं दिख रही. ग्रुप स्टेज में ही वरुण ने 9 विकेट चटका लिए थे. लेकिन, उसके बाद से वह सिर्फ 4 विकेट ही चटका पाए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सैंटनर ने फाइनल से पहले दिलाई पैट कमिंस की याद!

वरुण की स्ट्रेंथ कैरम और गुगली बॉल है. लेकिन, इन गेंदों पर ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं. वह गेंद को सही टप्पे पर नहीं डाल पा रहे हैं. वरुण अपनी लाइन से भटक गए हैं. वह या तो बहुत आगे गेंद डालते हैं, या शॉर्ट पिच कर देते हैं. ऐसे में बैटर्स को स्ट्रोक खेलने का मौका मिल जाता है.

जब कोई बॉलर प्रेशर में होता है, तो वह कंट्रोल खो देता है. वरुण चक्रवर्ती वर्ल्ड कप में नियंत्रण के साथ बॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं. लेंथ पर नियंत्रण खोना और दबाव में पैनिक होना उनकी कमजोरी बन गई है. वह दबाव में आकर लेग साइड पर गेंद डालने लगते हैं, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में और आसानी हो जाती है.

Advertisement

इसके अलावा, वरुण बहुत तेज गेंद डालने की कोशिश करते हैं. हरभजन सिंह के मुताबिक, जब कोई स्पिनर बहुत तेज गेंद  डालता है, तो बॉल को टर्न होने का समय नहीं मिलता. बल्लेबाज उसी गति का फायदा उठाते हैं.

कुलदीप यादव बेटर ऑप्शन

वरुण के आउट ऑफ फॉर्म होने से कई सवाल उठते हैं. क्या उन्हें फाइनल में रेस्ट दे देना चाहिए?  क्योंकि इंडिया के पास कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मौजूद हैं. वह फाइनल में बेहतर विकल्प हो सकते हैं. कुलदीप लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर हैं. चाइनामैन बॉलर होने की वजह से उन्हें काफी एडवांटेज मिलता है.

कुलदीप अपनी गुगली और फ्लिपर पर विकेट लेने में माहिर हैं. वह फ्लाइटेेड डिलीवरी पर बैटर्स को गच्चा देने का हुनर जानते हैं. कुलदीप के पास वरुण से ज्यादा एक्सपीरिएंस भी है. वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में अनुभव की जरूरत होगी.

इसके अलावा, कुलदीप यादव फ्रेश हैं. वह वरुण की तरह थके हुए नहीं हैं. उन पर कोई दबाव नहीं है. कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेले हैं. 15 फरवरी को उन्होंने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था. इस मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट लिया था.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement