Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana के बारे में Namit Malhotra ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या कहा? Vicky Kaushal Mahavatar की शूटिंग कब शुरू करेंगे? क्या Ranveer Singh की Pralay का शूट पोस्टपोन हो गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"भगवान राम पर उठे हर सवाल का जवाब देगी रामायण"
नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' के VFX भी बना रही. मगर 'रामायण' को वो इन दोनों से ग्रैंड बताते हैं.


# "ऑडिसी और ड्यून से भी मुश्किल है रामायण के VFX"
'रामायण' का इंतज़ार पूरा देश कर रहा है. इस पर दुनियाभर की निगाहें हैं. और इसकी वजह है वो स्केल जिस पर नमित मल्होत्रा इसे बना रहे हैं. दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए ताज़ा इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म के बारे में बात की. सालों की रिसर्च, कास्टिंग, कॉन्टेंट, VFX और स्केल सहित हर पहलू पर रोशनी डाली. नमित ने कहा,
“हम सब भगवान राम को क्यों पूजते हैं? उनसे इतना प्रेम क्यों करते हैं? रामायण में हम इन्हीं सवालों के जवाब देंगे. मेरी मां ने रामायण पढ़ रखी है. मगर वो फिल्में नहीं देखतीं. मेरे बच्चे मार्वल और डीसी फैन्स हैं. उन्हें रामायण के बारे में कुछ नहीं पाता. हमारा उद्देश्य इन दोनों पीढि़यों को सिनेमाघर तक लाना है. बुजुर्ग इसकी ऑथेंटिसिटी को सराहें और बच्चे इसके ज़बर्दस्त विजुअल्स की बदौलत आएं. मगर राम को देखें. उनकी कहानी सुनें. और मुझे यकीन है कि इस असर हर उम्र, हर देश, हर पीढ़ी पर होगा. इसका उदाहरण म्यूजिशियन हान्स जिमर हैं. मैं जब उनसे रामायण के म्यूजिक के लिए मिला, तो मैंने उन्हें रामायण नरेट करना चाही. मगर उन्होंने इनकार कर दिया. वो बोले- भारत के हज़ारों साल पुराने इतिहास को यूं सुना कर उसका रोमांच खत्म मत कीजिए. मैं रामायण के बारे में जानता हूं. मैं खुद इसे पढ़ कर समझूंगा.”
‘रामायण’ के तकनीकी पहलुओं के बारे में बात करते हुए नमित ने कहा,
“फिल्म की टेक्निकल क्वालिटी के लिए हमने जान झोंक दी है. इस साल DNEG तीन बड़ी फिल्मों पर काम कर रही है. ये हैं दी ऑडिसी, ड्यून 3 और रामायण. दुनियाभर में कुल 11 टीम्स इन फिल्मों के VFX तैयार कर रही हैं. ऑडिसी और ड्यून की टीम ही रामायण के स्पेशल इफेक्ट्स बना रही है. और सच ये है कि रामायण के विजुअल इफेक्ट ऑडिसी और ड्यून से से भी ज्यादा पेचीदा और भव्य हैं. भगवान राम रावण के 14 हज़ार सैनिकों से लड़े. ये सुना-पढ़ा हम सबने है. लेकिन हम अपनी फिल्म में ये दिखाएंगे. ऐसी भव्यता के साथ दिखाएंगे कि दुनिया याद रखेगी.”
# 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के तीन सीक्रेट खुल गए
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के बारे में तीन बातें सामने आई हैं. और ये खुद फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डेनियन क्रेटॉन ने शेयर की हैं. उन्होंने स्क्रिप्ट के तीन पेजेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. इनसे पता चलता है कि फिल्म में मार्वल का लोगो इस बार अलग नज़र आएगा. इसमें पीटर पार्कर की यादों ही झलक होगी. दूसरा, पीटर पार्कर ने जार्विस की तरह ख़ुद का AI असिस्टेंट तैयार कर लिया है. और तीसरा ये, कि पीटर पार्कर अपना सूट और गैजेट्स खुद तैयार करता नज़र आएगा. ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# विकी कौशल जनवरी में शुरू करेंगे 'महावतार' का शूट
विकी कौशल मैडॉक फिल्म्स की 'महावतार' करने वाले हैं. पिंकविला के मुताबिक विकी इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे. इसके लिए उन्होंने 18 महीने लॉक किए हैं. विकी इस फिल्म के लिए रेसलर्स जैसा बल्की फिज़ीक बनाना चाहते हैं. मगर चूंकि 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए विकी 'महावतार' के लिए तैयारी शुरू नहीं कर पाए हैं. मई में 'लव एंड वॉर' के ग्रैंड सॉन्ग शूट के बाद जून से विकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर जुटेंगे. इसमें छह महीने का वक्त लगेगा. विकी इसके लिए कुछ एक्टिंग वर्कशॉप्स भी करेंगे. विष्णु जी के अवतार परशुराम पर बन रही इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं.
# अगस्त में शुरू होगा रणवीर की 'प्रलय' का शूट?
रणवीर सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट 'प्रलय' शुरू करने जो रहे हैं. चर्चा थी कि डायरेक्टर जय मेहता और रणवीर के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते ये फिल्म फिलहाल टल गई है. मगर बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये सब अफ़वाहें हैं. जय और रणवीर मिल कर इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. और अगस्त में वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे. फिलहाल लोकेशन रेकी, कॉन्सेप्ट डिज़ाइन, एक्शन प्लानिंग और कास्टिंग पर काम चल रहा है.
# 3 दिसंबर को रिलीज़ होगी 'तुम्बाड 2'
'तुम्बाड 2' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह ने रिलीज़ डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रलय आएगा'. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इसमें विलन का रोल कर रहे हैं. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के को-डायरेक्टर रहे आदेश प्रसाद इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'दृश्यम 3' का टीज़र आया, रिलीज़ 21 मई को
मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' का टीज़र आया है. इसकी शुरुआत फ्रैंचाइज़ की पिछली दो फिल्मों के आइकॉनिक मोमेंट्स से होती है. और फिर फिल्म का सेंट्रल कैरेक्टर जॉर्ज कुट्टी सामने आता है. इस बार वो पहले से ज्यादा डरा हुआ नज़र आ रहा है. उसके मन में सच सामने आने का डर गहरा रहा है. उसे आभास हो रहा है कि कोई उस पर हर वक्त नज़र रखे हुए है. जीतू जोसफ़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' की तुलना 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' से होने पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?





















