The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • New zealand captain Mitchell Santner Pat Cummins-esque warning Team India ahead of T20 World Cup final

सैंटनर ने फाइनल से पहले दिलाई पैट कमिंस की याद!

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया पर ज्यादा प्रेशर होगा. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Advertisement
Mitchell Santner, Mitchell Santner on T20 world cup final,
मिचेल सैंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बड़ी बात कही है. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
7 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद में करोड़ों इंडियन फैंस के दिल टूटे थे. फाइनल से पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा था कि वह अहमदाबाद में दर्शकों शांत कराना चाहते हैं. इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फैंस को शांत कर दिया.

दिल तोड़ना बुरा नहीं लगता

करीब तीन साल बाद, एक और वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. इस खिताबी मुकाबले से पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने पैट कमिंस (Pat Cummins) के सुर में बात की. उन्होंने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,

“यह एक चैलेंज है. सब जानते हैं कि हम फेवरेट नहीं है. लेकिन हमें इसकी परवाह नहीं है. अगर हम छोटी-छोटी चीजों को अच्छे से लागू करें, अच्छी परफॉर्मेंस दें, तो हम ट्रॉफी जीतने की स्थिति में आ सकते हैं. अगर, इसके लिए हमें कुछ दिल तोड़ने पड़े, तो हमें दिक्कत नहीं होगी.”

ये भी पढ़ें: बुमराह के लिए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी!

भारत पर प्रेशर होगा

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की. दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी. कीवी टीम भारत की कंडीशन्स से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है. यह टीम जनवरी से भारत में है. सैंटनर का मानना है कि इस मैच में भारत पर ज्यादा प्रेशर होगा. उनके मुताबिक, 

“वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया पर ज्यादा प्रेशर होगा. वह अपने होम ग्राउंड पर फाइनल जीतना चाहेगी. लेकिन, यह टी20 क्रिकेट है. टी20 मैच में छोटे-छोटे पल रिजल्ट बदल देते हैं. हमारी टीम इसी पर फोकस करेगी.”

बेहतर खेलने वाली टीम जीतेगी फाइनल

मिचेल सैंटनर का मानना है कि भारत के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में है. लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बड़ा स्कोर डिफेंड करने में स्ट्रगल करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत से उतरेंगी. जो टीम बेहतर खेलेगी, वही ट्रॉफी जीतेगी.

भारत के पास तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. अगर भारत जीतता है, तो वह सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाएगा. इससे पहले, टीम इंडिया ने 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()