The Lallantop

142 साल और 2351 टेस्ट मैच के बाद अब जाकर ये रिकॉर्ड बना है

11वें नंबर के खिलाड़ी ने रिकॉर्डतोड़ बैटिंग की.

Advertisement
post-main-image
टिम मुर्ताघ (Twiiter|Irelandcricket)
अफ़गानिस्तान और आयरलैंड के बीच देहरादून में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया. अफ़गानिस्तान और आयरलैंड दोनों टीमों ने अपना दूसरा इंटरनैशनल टेस्ट मैच खेला. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए. अफ़गानिस्तान ने पहली पारी में 314 रन बनाकर 116 रनों की लीड ले ली. दूसरी पारी में आयरलैंड 288 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफ़गानिस्तान को टारगेट मिला 147 रन का जिसे अफगान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर बना लिया और पहला टेस्ट मैच जीत लिया. इस मैच में अफ़गानिस्तान के रहमत अली ने पहली पारी में 98 और दूसरी पारी में 76 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. घातक स्पिनर राशिद खान ने मैच में 7 विकेट लिए. लेकिन ये रिकॉर्ड नहीं है. रिकॉर्ड तो कोई और ही बना इस मैच में. आयरलैंड के बॉलर टिम मुर्ताघ ने बैटिंग में गाड़े झंडे आयरलैंड के तेज गेंदबाज मुर्ताघ इस मैच में बॉलिंग में खास कमाल नहीं दिखा सके लेकिन बैटिंग करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया. मुर्ताघ पहली पारी में 54 रन बनाकर नॉट आउट रहे और दूसरी पारी में 27 रन बनाकर आउट हुए. 11वें नंबर पर बैटिंग को आए मुर्ताघ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दोनों पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाए. ऐसा क्रिकेट के आजतक के इतिहास में नहीं हो पाया था. जबकि क्रिकेट 1877 से खेला जा रहा है और ये 2351 वां टेस्ट मैच था. इंटरेस्टिंग फैक्ट- टिम मुर्ताघ 11वें नंबर पर 54 रन बनाकर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं. मुर्ताघ ने अभी तक 50 वन-डे और 14 टी-20 मैच खेले हैं. मजेदार बात ये कि वन-डे में उनका हाईएस्ट स्कोर 23 नॉट आउट और टी-20 में 12 नॉट आउट. यानी मुर्ताघ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में अपने करियर का सबसे बेहतर स्कोर बनाया. 11वें पोजीशन पर बैटिंग करते हुए भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ज़हीर खान के नाम हैं. इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में 75 रन बनाए थे.
वीडियो- देश की इन टॉप जगहों में से आप कितनों में गए हैं और कितनों में नहीं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement