The Lallantop

सरफराज को ईरानी ट्रॉफ़ी के लिए क्यों नहीं चुना गया?

BCCI ने बताई सरफराज के बाहर रहने की वजह.

Advertisement
post-main-image
सरफराज खान (PTI)

ईरानी ट्रॉफ़ी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इसकी कमान स्टार ओपनर मयंक अग्रवाल के हाथों में है. शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का नाम इस टीम में शामिल नहीं है. वो फिंगर इंजरी के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. उनकी जगह बाबा इंद्रजीत को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. BCCI ने प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

रेस्ट ऑफ इंडिया और मध्यप्रदेश के बीच ईरानी कप का मैच 1 मार्च से खेला जाएगा. दोनों टीम्स के बीच होने वाला यह मैच ग्वालियर में खेला जाएगा. फ़ैन्स इस मैच में सरफराज खान को खेलते देखने के लिए उत्साहित थे. लेकिन BCCI ने साफ कर दिया है वो चोट की वजह से इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. BCCI की तरफ से जारी बयान में कहा गया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘सरफराज के बाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर है. और इसी कारण वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. सेलेक्शन कमिटी ने इस टूर्नामेंट के लिए बाबा इंद्रजीत को उनके विकल्प के तौर पर चुना है.’

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में एक कॉरपोरेट टूर्नामेंट में खेलते हुए सरफराज की अंगुली में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें 8-10 दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है.

Advertisement

सरफराज खान की बैटिंग की बात करें, तो उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को रणजी ट्रॉफी 2022-23 में भी बरक़रार रखा है. मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज ने छह मैच की नौ पारियों में कुल 556 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 92.66 का रहा. सरफराज के नाम इस सीज़न कुल तीन शतक भी रहे.

# कमाल की फॉर्म में हैं मयंक

वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान मयंक अग्रवाल की बात करें, तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 में कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए नौ मैच की 13 पारियों में कुल 990 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 82.50 का रहा. मयंक ने इस सीज़न में तीन सेंचुरी और छह हाफ सेंचुरी लगाई थी.

# रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड

मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश धुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन साकरिया, आकाशदीप, मयंक मार्कंडे, पुलकित नारंग और सुदीप कुमार घरामी.

Advertisement
# मध्य प्रदेश स्क्वॉड

हिमांशु मंत्री (कप्तान), रजत पाटीदार, यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, आवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल और मिहिर हिरवानी.

वीडियो: विराट कोहली ने अपनी कप्तानी और ICC ट्रॉफी नहीं जीतने पर क्या कहा?

Advertisement