The Lallantop

दूसरे ही मैच में शर्मसार हुए IPL के आयोजक, 'फ्लडलाइट्स' ने रोका मैच

बहुत कोशिश की, मोहाली में बत्ती जली ही नहीं.

Advertisement
post-main-image
फ्लडलाइट फेल्यॉर के चलते काफी देर रुका रहा मैच (सोशल मीडिया)

IPL2023 का दूसरा मैच. मोहाली का मैदान. कोलकाता ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. पंजाब के बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की. बैटिंग के लिए बेहतरीन विकेट पर पंजाब ने पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए. और फिर पहले से तय ब्रेक के बाद दोनों टीम्स मैदान पर वापस लौटीं. लेकिन मैच शुरू नहीं हो पाया. लेकिन क्यों? चलिए बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साढ़े पांच बजने में थोड़ा वक्त बाकी था. पंजाब ने फिफ्टी मारने वाले भानुका राजपक्षा की जगह ऋषि धवन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बुलाया. सैम करन के हाथ में नई गेंद थी. कभी पंजाब से खेले मंदीप सिंह स्ट्राइक पर थे जबकि दूसरी ओर रहमानुल्लाह गुरबाज़ खड़े थे. एक स्लिप के साथ करन ने डीप स्क्वॉयर और डीप पॉइंट पर फील्डर्स ले रखे थे. सबकुछ सेट था. लेकिन गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

लोग मैदान में लगी फ्लडलाइट्स के जलने का इंतजार करने लगे. लगा कि थोड़ी देर में यह जल जाएंगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पांच मिनट से ज्यादा का वक्त बीत गया. फ्लडलाइट्स नहीं जलीं. अंपायर्स ने आपस में बात की. मंदीप ने थोड़ी स्ट्रेचिंग की. पंजाब के प्लेयर्स भी आपस में बात करते दिखे, सब लोग चिल. मैच रुका हुआ.

Advertisement

और लगभग पंद्रह मिनट के बाद दोनों टीम्स वापस पविलियन में.फ्लडलाइट फेल्यॉर के चलते गेम रुक गया.कुछ देर बाद एक एंड की फ्लडलाइट्स जल गईं, लेकिन दूसरे एंड पर अब भी अंधेरा ही था.आखिरकार छह बजे के आसपास फ्लडलाइट्स जलीं और दोनों टीम्स के प्लेयर्स वापस मैदान में लौटे. मैच शुरू हुआ. लेकिन इससे पहले फ्लडलाइट के चलते लगभग आधे घंटे का वक्त खराब हुआ.

और जब गेम दोबारा शुरू हुआ तो पंजाब ने कोलकाता की बत्ती गुल कर दी. KKR ने पहले ही ओवर में 13 रन बना लिए थे. रहमानुल्लाह गुरबाज़ अलग ही रंग में थे. और मंदीप सिंह को सिर्फ उनका साथ देना था. लेकिन पारी का दूसरा ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह ने उन्हें ये भी नहीं करने दिया.

अर्शदीप ने उन्हें बेहतरीन अंदाज में फंसाते हुए अपनी पहली ही गेंद का शिकार बना लिया. मंदीप के बाद नंबर तीन पर आए अनुकूल रॉय भी इसी ओवर में लौट गए. अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर KKR की चेज को करारा झटका दिया. और इसके बाद KKR ने अपने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर को मदान पर उतार दिया.

Advertisement

 

वीडियो: धोनी की CSK के खिलाफ हार्दिक पंड्या की टीम को छक्का बचाना पूरे सीजन दर्द देगा!

Advertisement