The Lallantop

धोनी ने पूरे किए पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा

धोनी से पूछेंगे तो...

Advertisement
post-main-image
सहवाग को लगता है कि धोनी पर्सनल अचीवमेंट्स की चिंता नहीं करते (स्क्रीनग्रैब, पीटीआई)

महेंद्र सिंह धोनी. कमाल के कप्तान और बल्लेबाज. धोनी ने 3 अप्रैल की रात लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ़ तीन गेंदों पर 12 रन बनाए. उनकी इस पारी ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया. और इसी पारी के साथ उन्होंने IPL में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लोगों के लिए यह बड़ी बात हो सकती है लेकिन माही ऐसी चीजों का लोड नहीं लेते. ऐसा दावा किया है पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग ने. सहवाग ने मैच के बाद कहा,

'अगर आप एमएस धोनी से पूछेंगे, वो सीधे कहेंगे कि इससे क्या फ़र्क पड़ता है, भले उन्होंने पांच, तीन या सात हजार रन बना लिए हैं. जरूरी चीज है ट्रॉफ़ी जीतना, और वो ऐसा कर चुके हैं. मैं नहीं सोचता कि वह रिकॉर्ड्स के पीछे जाते हैं, या इनके बारे में सोचते भी हैं.'

Advertisement

सहवाग ने आगे अपना भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा,

'मैं भी ऐसा ही था. किसे पता कि कितने रन बनाए गए, लेकिन यह सच है कि बाद में यह नंबर्स याद किए जाते हैं. जब आप रिटायर होते हैं, याद किया जाता है कि इस प्लेयर ने IPL में इतने रन बनाए थे.'

सहवाग ने इसी बातचीत में धोनी की खूब तारीफ भी की. वह मिडल ऑर्डर में बैटिंग कर यहां तक पहुंचे धोनी से खासा प्रभावित हैं. सहवाग ने कहा,

Advertisement

'उम्मीद रहती है कि टॉप-ऑर्डर के बैटर्स सबसे ज्यादा रन बनाएंगे. एमएस धोनी मिडल ऑर्डर या लोवर-मिडल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और उन्होंने पांच हजार रन बना लिए हैं. कोई भी प्लेयर उस नंबर पर खेलकर इतने रन नहीं बना पाएगा. वह कंसिस्टेंट हैं, रन बनाते हैं और अपनी टीम के लिए मैच जीतते हैं. वह एक बहुत बड़े प्लेयर हैं.'

थला के इस लेटेस्ट रिकॉर्ड की बात करें, तो वह IPL में पांच हजार रन बनाने वाले ओवरऑल सातवें और पांचवें भारतीय हैं. उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और एबी डी विलियर्स पांच हजार या उससे ज्यादा IPL रन बना चुके हैं.

वीडियो: धोनी के छक्कों के बीच गौतम गंभीर क्यों ट्रेंड हुए?

Advertisement