The Lallantop

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा दावा, वैभव की बैटिंग देख लोग अभ‍िषेक को भूल जाएंगे!

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर Vaibhav Sooryavanshi को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Tanvir Ahmed ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बहस में Abhishek Sharma को भी घसीट लिया.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL 2026 में 200 रन बना लिए हैं. (फोटो-PTI)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैन्स सिर्फ भारत में नहीं हैं. 15 साल के इस बैटर ने पड़ोसी मुल्क में भी लोगों को अपना मुरीद बना दिया है. पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद (Tanvir Ahmed) ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनके मुताबिक, वैभव इतने आक्रामक हैं कि लोग अभ‍िषेक शर्मा को भूल जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ जबरदस्त बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए. वैभव ने इस दौरान अपनी हाफ सेंचुरी महज 15 गेंदों पर पूरी कर ली.

उन्होंने इस दौरान जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) जैसे पेसर्स को भी नहीं छोड़ा. हेजलवुड ने उनके ख‍िलाफ सिर्फ 4 बॉल फेंकी और वैभव ने हर बॉल को बाउंड्री के पार गिराया. यहां तक कि भुवनेश्वर की भी 9 गेंदों पर उन्होंने 24 रन ठोक दिए. वैभव ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी 15 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी.

Advertisement

मौजूदा आईपीएल सीजन में वैभव ने अब तक 4 पारियों में 50.00 के औसत से 200 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप भी वर्तमान में उन्हीें के सिर सजी है.

तनवीर ने क्या कहा?

इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी पेसर तनवीर अहमद ने वैभव की तारीफ की है. एक टीवी शो में तनवीर अहमद ने कहा,

जब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे. जब दोनों साथ बैटिंग करेंगे, तो अभिषेक कहीं भी करीब नहीं दिखेंगे.

Advertisement

तनवीर यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा,

लोग अभिषेक शर्मा को नोटिस भी नहीं करेंगे. सबकी नजरें सिर्फ वैभव सूर्यवंशी पर होंगी.

ये भी पढ़ें : प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद श्रेयस ने डाला इम्पैक्ट, बेकार गई शिवांग की बॉलिंग

हालांकि, तनवीर अहमज ने यह भी साफ किया कि उनका यह बयान लंबे समय के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए है.

तनवीर अहमद कहते हैं,

10 साल बाद क्या होगा, यह नहीं कह सकता, लेकिन अभी की बात कर रहा हूं.

अभ‍िषेक ने भी की जबदरस्त बैटिंग

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ आक्रामक बल्लेबाज ही नहीं हैं. उन्होंने कई मौकों पर संयम भी दिखाया है, जिससे साफ होता है कि उनके खेल में गहराई भी है. वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन हाल के समय में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा अपनी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए.

हालांकि, वैभव की तरह ही अभ‍िषेक ने भी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स के ख‍िलाफ जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने इस दौरान 28 गेंदों में 74 रन बनाए. अपनी इस पारी में अभ‍िषेक ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. लेकिन, इसके बावजूद उनकी टीम ये मुकाबला हार गई.

वैभव अभी महज 15 साल के हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें अभी फास्ट ट्रैक कर इंडियन टीम में शामिल करेगी या नहीं. हालांकि, अगर वो टीम में आते हैं तो अभ‍िषेक के साथ उन्हें ओपन करते देखना काफी आकर्षक होगा. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे दिला दी 37 साल पहले के सचिन तेंडुलकर की याद?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement