The Lallantop

इस कागज़ पर साइन करते ही चेन्नई सुपरकिंग्स में वापस आ गए महेंद्र सिंह धोनी

आज जो हुआ है उससे आईपीएल में मज़ा लौटने वाला है!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये बिक गई है गोरमिंट! खिलाड़ी बिके हैं. सरे-आम. आईपीएल के अगले एडीशन के लिए सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ी बाज़ार में उतारने थे. क्यूंकि जो बिके थे उन्हें सिर्फ 2017 तक के लिए ही बेचा गया था. असल में जब आईपीएल के नियम बन रहे थे तो ये तय हुआ था कि 10 साल बाद फिर से सभी खिलाड़ियों की बिकवाली होगी. सो इस साल होगी.  ग्यारहवें आईपीएल से पहले हर फ्रेंचाइज़ी एक पॉवर दी गई. हर फ्रेंचाईज़ी अपने पास कुछ खिलाड़ी रोक सकता था. ज़्यादा नहीं. कुछ. वो इंडिया खेले हुए 3, इंडिया न खेले हुए 2 और 2 विदेशी खिलाड़ी रोक सकते थे. कौन किसको रोकेगा, कौन किसे रिलीज़ कर देगा, इसका फ़ैसला 4 जनवरी को होना था. इस रिटेंशन के फ़ैसले आ गए हैं. किस फ्रेंचाईज़ी ने किसे रोका है, यहां बताया जा रहा है. ये भी बता दिया जाए कि 2018 आईपीएल से चेन्नई सुपरकिंग्स व्हिसल पोडू करने और राजस्थान रॉयल्स हल्ला बोलने वापस आ रहे हैं. ये दोनों फ्रेंचाइज़ी बैन झेल रही थीं.

चेन्नई सुपर किंग्स:

CSK धोनी (15 करोड़) रैना (12 करोड़) जडेजा (7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 33 करोड़ बची रकम 47 करोड़

मुंबई इंडियन्स

mumbai indians रोहित शर्मा (15 करोड़) हार्दिक पंड्या (11 करोड़) जसप्रीत बुमराह (7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 33 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 47 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB कोहली (17 करोड़) डिविलियर्स (11 करोड़) सरफ़राज़ खान (1.75 करोड़) कुल खर्ची रकम: 31 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 49 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR सुनील नारायण (8.5 करोड़) आंद्रे रसल (7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 21 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 59 करोड़

दिल्ली डेयरडेविल्स

delhi daredevils ऋषभ पन्त (8 करोड़) क्रिस मोरिस (7.1 करोड़) श्रेयस अय्यर ( 7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 33 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 47 करोड़

किंग्स इलेवन पंजाब

kings XI Punjab अक्षर पटेल (6.75 करोड़) कुल खर्ची रकम: 12.5 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 67.5 करोड़

सनराइज़र्स हैदराबाद

Sunrisers Hyderabad डेविड वॉर्नर (12 करोड़) भुवनेश्वर कुमार(8.5 करोड़) कुल खर्ची रकम: 21 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 59 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

rajasthan royals स्टीव स्मिथ (12 करोड़) कुल खर्ची रकम: 12.5 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 67.5 करोड़
फिलहाल सबसे बड़ी खबर यही है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी हो चुकी है और उसमें भी धोनी की वापसी हो चुकी है. चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीट आया और हमें देखने को मिला धोनी. धोनी एक स्टाम्प पेपर पर साइन कर रहे थे और पास ही उनकी बिटिया जीवा भी मौजूद थीं.

 ये भी पढ़ें:

दिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिए

वो 5 हंसोड़ जो साल 2017 में उभरे और खूब नाम कमाया

Advertisement

देखिये साल 2017 में धोनी के मारे सभी छक्के, मात्र 50 सेकंड में

वीडियो : टीम इंडिया की इनडोर नेट प्रैक्टिस

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement