Kolkata Knight Riders (KKR) ने IPL 2024 का खिताब जीत अपने नाम कर लिया है. टीम ने तीसरी बार ये टूर्नामेंट जीता है. KKR की जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान मैदान पर विनिंग टीम से मिलने उतरे. शाहरुख जब KKR के बोलर हर्षित राणा (Shahrukh Khan Harshit Rana) के पास पहुंचे तो Flying Kiss करते दिखे. और आपको तो पता ही होगा कि Flying Kiss सेलिब्रेशन के चक्कर में हर्षित राणा को इसी IPL सीजन में दो बार फाइन भरना पड़ा था. उन पर एक मैच का सस्पेंशन भी लगा था.
Shahrukh Khan Flying Kiss से KKR फ़ैन्स को मजा आया लेकिन BCCI...
Harshit Rana. KKR के इस बोलर का एक सेलिब्रेशन खूब चर्चा में रहा. इसके चलते BCCI ने इन्हें सजा भी सुना दी थी. लेकिन IPL 2024 Final में जीत के बाद Shah Rukh Khan ने इसी Flying Kiss के जरिए जीत सेलिब्रेट की.

KKR की जीत के बाद जब शाहरुख खान पेसर हर्षित राणा के पास पहुंचे तो वो कुछ कहते हुए सुनाई दिए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख कहते दिखे,
‘पूरी टीम को मेरे साथ खड़ा होना होगा. मैं 3, 2, 1 बोलूंगा, और सबको Flying Kiss देनी होगी.’
शाहरुख इतना कहने के बाद हर्षित राणा को गले लगाते हैं. हर्षित उन्हें टूर्नामेंट जीतने की बधाई देते हैं. इसके बाद वो शाहरुख को उठा लेते हैं. अब शाहरुख ने जो कहा था वो टीम को करना भी था. KKR की टीम जब टूर्नामेंट की ट्रॉफी रिसीव करने पहुंची तो सभी ने एक साथ Flying Kiss सेलिब्रेशन किया. ये फोटो भी अब वायरल है.
इस Flying Kiss सेलिब्रेशन का ये अंत है या नहीं, ये बताना मुश्किल होगा. लेकिन इसकी शुरुआत कहां से हुई, ये हम बताते हैं.
23 मार्च को IPL 2024 में KKR का मुकाबला SRH से था. मैच में पहले बैटिंग करते हुए KKR ने 208 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तेज शुरुआत की. टीम का पहला विकेट हर्षित राणा ने लिया. छठे ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित ने मयंक अग्रवाल को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कर दिया था. अग्रवाल को आउट करने के बाद हर्षित ने उन्हें Flying Kiss सेंड ऑफ दिया.
मैच के बाद हर्षित पर BCCI ने फाइन लगाया. उनके ऊपर मैच फीस का 60 फीसदी का फाइन लगा. BCCI ने हर्षित को IPL के Code of Conduct के लेवल 1 का दोषी माना.
एक मैच और 100 परसेंट का फाइनमैच गया बात गई. लेकिन Flying Kiss बनी रही. दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में हर्षित राणा एक बार फिर अपने सेलिब्रेशन की वजह से सुर्खियों में आए. मैच की पहली पारी के पांचवें ओवर में दिल्ली के अभिषेक पोरेल ने राणा को 15 रन कूटे. सातवां ओवर कराने आए राणा ने चौथी बॉल पर पोरेल को बोल्ड कर दिया. अब बॉलर ने विकेट लिया तो सेलिब्रेशन भी होगा. राणा ने पोरेल को पविलियन की तरफ जाने का इशारा किया. वो फिर से Flying Kiss सेलिब्रेशन भी करने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपना हाथ रोक लिया.
हर्षित राणा का हाथ तो रुका, लेकिन BCCI का फाइन नहीं. राणा के ऊपर एक मैच का फाइन लगा. 100 परसेंट मैच फीस का फाइन भी ठोंका गया. राणा ने इस ऑफेंस को स्वीकार भी किया. लेकिन IPL फाइनल जीतने के बाद सारे ऑफेंस बीती बात हो गए हैं. फिलहाल हर्षित राणा अपनी टीम KKR के साथ जीत सेलिब्रेट कर रहे होंगे.
वीडियो: IPL 2024 Final से पहले श्रेयस ने BCCI को सुनाया, बोले... झूठ नहीं बोल रहा था!











