The Lallantop

वैभव की जल्द होगी टीम इंडिया में एंट्री? सूर्या की पोस्ट से मिला इशारा

वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं, जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. IPL 2026 में वैभव 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी की जमकर तारीफ की. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों पर 97 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 में पहुंचाया।
  • वैलभव की इस धमाकेदार पारी के पीछे उनकी तकनीक और SRH के गेंदबाजों द्वारा यॉर्कर, बाउंसर और वाइड लाइन पर गेंदबाजी करने की कोशिशें थीं, जो प्रभावी साबित नहीं हुईं।
  • अब राजस्थान रॉयल्स 29 मई को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जहां वैभव से फिर से मैच जिताने वाली पारी की उम्मीद की जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). 15 साल के इस बिग हिटर का नाम सबकी जुबान पर है. 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. 29 बॉल्स पर 97 रन मारे. 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव ने अपनी दम पर राजस्थान को क्वालीफायर-2 में पहुंचाया. उनकी आतिशी बैटिंग देख टीम इंडिया के T20I कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी काफी इम्प्रेस्ड हुए.  

Advertisement
सूर्यवंशी को बताया स्टार

SRH के खिलाफ ‘वंडर ब्वॉय’ सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग देख सूर्या ने वैभव की जमकर तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा

गर्व से अपना सिर उठाए रखो… क्या क्लास इनिंग्स थीं. आपने सबकी सांसें रोक दीं. एक स्टार तैयार हो रहा है.

Advertisement
सूर्या की X पर पोस्ट
सूर्या की X पर पोस्ट

सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट से ऐसा लगा रहा है कि वैभव को जल्दी ही भारत की T20I टीम में मौका मिल सकता है. अगले महीने भारतीय टीम आयरलैंड टूर पर दो T20I मैच खेलेगी. वैभव की दमदार बैटिंग की तारीफ, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन जैसे क्रिकेटर कर चुके हैं. 

SRH के खिलाफ वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी

एलिनिनेटर मुकाबले में SRH के कैप्टन पैट कमिंस के सारे प्लान धरे रह गए. वैभव ने उनकी सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया. SRH के बॉलर्स ने वैभव के खिलाफ यॉर्कर ट्राई किए. बाउंसर गेंदें डालीं. कटर्स डालीं. ऑफ स्टंप के बाहर वाइड लाइन पर बॉलिंग की. लेकिन, इस बॉलिंग वैराइटी का वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने SRH के हर बॉलर की गेंद पर छक्का उड़ाया. उन्होंने पैट कमिंस के एक ओवर में एक चौके सहित 3 छक्के मारे.

ये भी पढ़ें: 'यह बहुत बड़ी जीत नहीं है', वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद प्रज्ञानंद ऐसा क्यों बोले?

Advertisement
वैभव ने इस सीजन तोड़े कई रिकॉर्ड्स
  • वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं, जिन्होंने एक टूर्नामेंट में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. IPL 2026 में वैभव 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं.
  • वैभव IPL में प्लेऑफ/नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बैटर हैं. इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की. रैना ने  IPL 2014 में 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. SRH के खिलाफ वैभव ने भी 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाई.
  • सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेल ने IPL 2012 में एक सीजन में 59 छक्के मारे थे.
  • वैभव सूर्यवंशी IPL प्लेऑफ मैच की एक इनिंग्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल के 10 छक्कों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. वैभव ने SRH के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे.
  • सूर्यवंशी IPL के सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर हैं. वह मौजूदा सीजन में पावरप्ले में 510 रन बना चुके हैं.
दूसरे क्वालीफायर में GT से मुकाबला

अब क्वालीफायर-2 में RR की टीम गुजरात टाइटंस को फेस करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. मैच जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री करेगी. इस मुकाबले में एक बार RR को वैभव सूर्यवंशी से फ‍िर मैच विनिंग पारी की उम्मीद होगी.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement