The Lallantop

पिता ने सोती हुई बेटी के सिर में गोली मारी, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 19 साल की शाजिया ने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी से शादी की जिद की.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मैनुपुरी जिले के भोगांव कस्बे में एक पिता द्वारा बेटी के सिर में गोली मारने की घटना सामने आई, क्योंकि उसने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से मना कर दिया।
  • 19 वर्षीय शाजिया ने अपने प्रेमी से शादी करने पर जोर दिया जबकि उसके पिता ने उसकी शादी 19 नवंबर को किसी अन्य लड़के से तय कर दी थी, जिससे पारिवारिक विवाद उत्पन्न हुआ।
  • घटना के बाद घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़की की मां ने हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया।

पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से मना करने पर एक लड़की की जिंदगी खतरे में पड़ गई. उसके अपने पिता ने कथित तौर पर सोते समय उसे गोली मार दी. उत्तर प्रदेश के मैनुपुरी जिले के भोगांव कस्बे की ये घटना है. लड़की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. वहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की की मां ने बेटी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए पति पर केस दर्ज कराया है.

Advertisement

इंडिया टुडे ने न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को ये घटना हुई. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 19 साल की शाजिया एक लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है. लेकिन उसके पिता असिन खान ने उसकी शादी 19 नवंबर को किसी और लड़के से तय कर दी. शाजिया ने उस लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया और जिद पर अड़ गई कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी. ये बात पिता को ऐसी नागवार गुजरी कि सोते समय उन्होंने बेटी के सिर में गोली मार दी. 

गोली मारने की आवाज सुनकर शाजिया की मां खेरुन्निसा दौड़कर कमरे में पहुंची. बेटी को घायल हालत में खून से लथपथ देखा. उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागी. वहां से शाजिया को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि खेरुन्निसा की शिकायत पर असिन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

वीडियो: गोवा में राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को घेरा, दिल्ली में NSUI क्यों सड़कों पर उतरी?

Advertisement
Advertisement