राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) अमूमन ग्राउंड पर बहुत एनिमेटेड नज़र आते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 22 मई को हैदराबाद में खेले गए लीग स्टेज के अंतिम मैच में भी उनका ये अवतार कई बार नज़र आया.
कोहली और हेड के बीच बहस? मैच के बाद विराट ने हाथ तक नहीं मिलाया!
IPL 2026 : RCB vs SRH मुकाबले के दौरान Virat Kohli और Travis Head के बीच बहस हो गई. 255 रन के टारगेट को चेज करते हुए विराट महज 15 रन बना सके. इसके कारण उनकी टीम 55 रन से मुकाबला हार गई.


इस दौरान वो SRH के ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) को लगातार निशाने पर लेते दिखे. हालांकि, शुरुआत में ये सिर्फ एक लाइट हार्टेड बैंटर नज़र आ रहा था. लेकिन, मैच के बाद कोहली ने हेड के साथ हाथ भी नहीं मिलाया.
क्यों हुई थी दोनों के बीच बहस?दरअसल, दोनों के बीच बहस का वाकया मैच के दौरान दूसरी इनिंग्स के दौरान हुआ. SRH के 256 रनों के टारगेट को चेज करते हुए RCB एक बड़े ओवर की तलाश में थी. ये ओवर उन्होंने स्पिनर शिवांग कुमार का पहला ओवर बनाया. वेंकटेश अय्यर ने इस दौरान शिवांग के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 23 बटोर लिए.
हालांकि, जब एक छोर पर वेंकटेश कुटाई कर रहे थे. विराट दूसरी छोर पर SRH के बैटर ट्रेविस हेड के मजे ले रहे थे. दरअसल, हेड मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे. विराट उनकी ओर इशारा करते हुए नजर आए कि आइए आप भी करिए बॉलिंग.
इस पर हेड भी इशारे में सिर हिलाते नज़र आ रहे हैं. दोनों इस दौरान एक-दूसरे को कुछ कहते भी नज़र आए. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच क्या बातें हुईं.
वैसे तो ये एक लाइट हार्टेड बैंटर ही नज़र आया. लेकिन, ये लंबे समय तक जारी नहीं रह सका. कारण कि विराट कोहली चेज के दौरान बड़ी पारी नहीं खेल सके. साकिब हुसैन ने उन्हें 15 रन के निजी स्कोर पर कवर्स पर फंसा लिया.
इधर, हेड ने भी मैच में आगे विराट की डिमांड जरूर पूरी कर दी. वो 18वें ओवर में बॉलिंग करने आए और अपनी दूसरी बॉल पर ही RCB के कप्तान रजत पाटीदार को फंसा लिया.
क्यों हेड से नाराज थे कोहली?हेड और कोहली के बीच दूसरी इनिंग्स में हुई नोंकझोंक मैच के दौरान पहला वाकया नहीं थी. हेड इससे पहले जब फील्ड पर अपनी जगह बदल रहे थे तब भी वो कोहली के पास से ही गुजरे थे. इस दौरान कोहली उनसे कुछ कहते भी नज़र आ रहे थे.
इससे पहले, पहली इनिंग्स में भी जब ताबड़तोड़ बैटिंग करने के बाद हेड आउट हुए थे. तब भी कोहली सेलिब्रेशन के दौरान काफी एनिमेटेड नज़र आए थे. बाद में जब दोनों के बीच बहस हुई तब सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों को ध्यान पहले वाले इंसिडेंट पर भी चला गया.
दोनों प्लेयर्स के बीच ये विवाद मैच के बाद भी जारी रहा. SRH की जीत के बाद जब दोनों टीम के प्लेयर्स एक-दूसरे से हैंडशेक कर रहे थे. तब भी विराट हेड को इग्नोर करते नज़र आए. हेड ने हाथ आगे बढ़ाया पर कोहली उन्हें अनेदखा कर आगे बढ़ गए.
हार के बावजूद टॉप पर RCBहालांकि, 55 रनों से मिली इस हार के बावजूद RCB पॉइंट्स टेबल के टॉप पर ही रही. SRH को टॉप 2 में जगह बनाने के लिए ये मुकाबला 87 रनों से जीतना था. लेकिन, वो ऐसा नहीं कर सके. नतीजा RCB हार के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर ही रही.
वहीं, दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम रही. अब इन दोनों टीमों के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर खेला जाएगा. वहीं, 27 मई को सनराइजर्स का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से एलिमिनेटर में होगा.
वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?






















